ब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़राजनीतिहरियाणा

नांगल चौधरी विधायक के जन्मदिवस पर विशेष

क्या इस बार जन्मदिन का तोहफा सरकार में शामिल होने का मिलेगा: समर्थक आशावान

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा

 

नारनौल। नांगल चौधरी को विकास की नई दिशा देने वाले नांगल चौधरी विधायक डॉक्टर अभय सिंह यादव जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं

15 मार्च 1955 को ढाणी मामराज (कांवी) गाँव में एक साधारण किसान परिवार में जन्मे नांगल चौधरी के यशस्वी विधायक डॉ 0 अभय सिंह यादव के पिता श्री श्योकरण यादव एक साधारण किसान थे । पिता का बचपन में ही निधन हो जाने पर आठवीं कक्षा में हल चलाना सीख लिया था । पिता के देहांत के बाद पूरे परिवार का पालन पोषण उनकी माता जी श्रीमती कलावती देवी ने ही किया । एमए , एलएलएम व पीएचडी (लॉ) तक पढ़ाई करने के बाद करीब छह साल तक जुलाई 1979 से फ़रवरी 1986 तक नारनौल के पीजी कॉलेज में बतौर लक्चरर अपनी सेवायें दी । वहीं से फ़रवरी 1986 में एचसीएस भर्ती हो गए । इस के बाद प्रदेश के विभिन्न जिलों में उपायुक्त (IAS) व विभिन्न पदों पर अपनी सेवाएं दी और फ़रवरी 2014 में अपनी इच्छा से सेवानिव्रति ले ली । यही से इनका राजनीति में पदार्पण हो गया ।

अक्टूबर 2014 के विधान सभा चुनाव में नांगल चौधरी विधानसभा से पहली बार एम एल ए (MLA) चुने गए तथा दोबारा हरियाणा की 14 वीं विधानसभा में अक्टूबर 2019 में नांगल चौधरी विधानसभा से दोबारा एम एल ए (MLA) चुनकर हरियाणा विधानसभा में पहुचें।

डॉ 0 अभय सिंह यादव ने अपनी कड़ी मेहनत एवं विकास कार्यो के बलबुते राजनीति में अपना अलग मुकाम हासिल किया है । और नेताओं की तरह झूठ बोलकर किसी को गुमराह करने की बजाय साफ बेबाक बात मुंह पर कहना इनकी स्प्स्ट्वादीता का परिचायक है

डॉ 0 यादव ने अपने प्रथम कार्यकाल के दौरान 143 करोड रुपए की लागत से दक्षिण हरियाणा की लिफ्ट इरिगेशन सिस्टम को सुधरवाकर करीब सभी टेलों तक पानी पहुंचाया । इसके अलावा घाटासेर , बसीरपुर तथा तलोट गांव की करीब 13 सौ एकड़ जमीन पर लॉजिस्टिक हब की मंजूरी करवाई। वही गांव कोरियावास में करीब 80 एकड़ के लगभग जमीन पर मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य करवाया जा रहा है।

इसके अलावा नांगल चौधरी विधानसभा के एक गांव से दूसरे गांव तथा राजस्थान सीमा को जोड़ने वाले करीब 80 से अधिक नई सड़कों का निर्माण करवाया। वही पूरे प्रदेश में नांगल चौधरी विधानसभा को एक मिसाल के रूप में पेश करते हुए सभी गांव की सभी गलियां पक्की करवाई। इसके अलावा जिला महेंद्रगढ़ से होकर गुजरने वाले 3 नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट को गति देने में भी डॉ 0 अभय सिंह यादव का अहम योगदान रहा।

                                         नांगल चौधरी शहर में बाईपास नारनौल शहर का बाईपास नांगल चौधरी में अनाज मंडी नांगल चौधरी शहर की सभी गालियां पक्की तथा सभी घरों तक पानी पहुंचाने की व्यवस्था तथा नांगल चौधरी से बरसों से लटके हुए बस स्टैंड का काम भी शुरू करवाया है। पहाड़ी क्षेत्रों में जहां पर नहरी पानी नहीं पहुंच पा रहा था उन स्थानों पर चेक डैम जो टूटे हुए थे उनकी रिपेयरिंग करवाई गई है।

 वही नांगल चौधरी हलके के लगभग सभी गांव में नहरी पानी से जोड़ों को लिफ्ट इरिगेशन के द्वारा बरवानी के योजना बनाकर उनमें पानी डलवाया है। अभी हाल ही में हमीरपुर बांध में डाले जाने वाले पानी को बदोपुर दोचाना आदि गांव तक पहुंचाने के लिए एक ड्रेन का निर्माण करवाया गया है जो बरसात के दौरान भूजल स्तर को ऊपर उठाने में सहायक सिद्ध होगा।

 वही कृष्णावती नदी में भी कई स्थानों पर बांध बनाकर नहर से जोड़ा जोड़कर पानी भरा जा रहा है जिससे वाटर लेवल काफी ऊपर आ रहा है। डॉ 0 यादव ने झज्जर से वाया कोसली कनीना नारनौल बहरोड अलवर को जोड़ने वाली रेलवे लाइन की भी हरियाणा तथा राजस्थान सरकारों से सैद्धांतिक मंजूरी करवाई है इसके इसके अलावा सूक्ष्म सिंचाई योजना बी डॉ यादव ने तैयार करवाई है ताकि किसानों को लाभ मिल सके वही ढाणियों में रहने वाले लोगों को भी पैक ट्रांसफार्मर के माध्यम से बिजली उपलब्ध करवाई गई है डॉ 0 यादव द्वारा करवाए गए काम तथा

                                     विधानसभा में रखे गए मजबूत पक्ष के कारण ही उन्हें 2020 – 2021 का हरियाणा विधानसभा में सर्वश्रेठ विधायक का अवार्ड दिया गया । इसके लिए भी वे बधाई के पात्र हैं।

हम सभी भगवान से इनके अच्छे स्वास्थ्य व इनकी लम्बी आयु की कामना करते हैं ।

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button