देशधर्मबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानशिक्षा

अणुव्रत अमृत महोत्सव के उपलक्ष में ईको फ्रेंडली फेस्टिवल का पर्दा का हुआ विमोचन 

ब्यूरो चीफ संतोष कुमार गर्ग बालोतरा राजस्थान

 

जसोल – आचार्य श्री महाश्रमण जी की सुशिष्या साध्वी श्री रतिप्रभा आदि ठाणा 4 के सानिध्य मे स्थानीय नवकार माध्यमिक विद्यालय, जसोल मे सुबह दस बजे सर्व प्रथम साध्वी श्री नमस्कार महामंत्र से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। मंगलाचरण अणुव्रत समिति तेरापंथ महिला मंडल ने संयममय जीवन हो गीत संगान किया। अणुव्रत समिति के अध्यक्ष पारसमल गोलेच्छा ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया। साध्वी श्री मनोज्ञ यशा ने उद्‌बोधन मे कहा की जल प्रदूषण का सबसे बड़ा समाधान है, जल प्रदूषण न होने देना, यदि मिट्टी का संरक्षण होता है तो हम कुछ हद तक पानी का प्रदूषण रोक सकते है। इसके साथ ही जहरीले कचरे के निपटान कै सही तरीके को अपनाकर भी बहुत महत्वपूर्ण है। साध्वी श्री पावन यशा ने कहा की वायु प्रदूषण हाल के दिनो मे मानवता के सामने वाली प्रमुख चुनौतियो मे से एक है, इसे वायु मंडल मे बाहरी हानिकारक गैसो और कणो के मिश्रण के रूप मे परिभावत किया जा सकता है। हम हवा मे सांस लेतै है उसमे ऐसी खतरनाक गैस मिल जाती है, जो अततः सांस के माध्यम से हमारे शरीर मे प्रवेश करते है और श्रृसन संबंधी विकारो और मृत्य का कारण बनता है। अणुव्रत विश्व भारती राष्ट्रीय सहमन्त्री ओमप्रकाश बाँठिया विचार व्यक्त करते हुए कहा भारत मे खासकर ग्रामीण इलाको मे स्वास्थ के कारण प्रदूषण पानी की वजह से कंलरा, टीबी, दस्त, पिलीया, उल्टी आदि जैसी बीमारिया हो सकती है, पेट के विकारो से पीड़ित 80 प्रतिशत मरीज प्रदूषित पानी की वजह से बिमार होते है, अणुव्रत समिति के सहप्रभारी श्रीमति लीलादेवी सालेचा ने कहा की आज कल फैक्ट्रियो से निकलने वाला धुंआ या रासायनिक फैक्ट्रीयो से निकलने वाली जहरीली गैस भी हवा को प्रदूषित कर रही है, वायु प्रदूषण की बड़ी त्रासदी हम त्रासदी के रूप देख चुके है घरो मे एयर कंडीशनर का बढ़ता उपयोग भी वायु प्रदूषण का एक कारण है। कार्यक्रम में अणुव्रत समिति के सदस्यों द्वारा ईको फ्रेंडली फेस्टिवल का पर्दा का विमोचन किया गया। उपाध्यक्ष श्रीमति रेखा डोसी, डिम्पल श्रीश्रीमाल, मन्त्री सफरुखान, प्रचार प्रसार डुंगरचन्द बागरेचा, महावीर सालेचा, स्कूल प्रधानाचार्य किरण कोठारी व स्कूल अध्यापक – अध्यापिकाओ एवं बालक-बालिकाएं उपस्तिथ थे। आभार ज्ञापन अणुव्रत समिति के उपाध्यक्ष डिम्पल श्रीश्रीमाल ने किया एवं कार्यक्रम का संचालन अणुव्रत समिति के उपाध्यक्ष रेखा डोसी ने किया। साध्वीश्री रतिप्रभा जी ने मंगलपाठ सुनाकर आशीर्वाद प्रदान किया ।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button