ब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़राजनीतिहरियाणा
नायब सिंह सैनी के मुख्यमंत्री बनने पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी मिठाई बांटकर खुशियां मनाते हुए

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा
*नारनौल टुडे न्यूज़*
*नायब सिंह सैनी के मुख्यमंत्री बनने पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी मिठाई बांटकर खुशियां मनाते हुए*
आज नारनौल के ऐतिहासिक आजाद चौक में भाजपा प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट एडवोकेट राकेश शर्मा के नेतृत्व में नारनौल मंडल के अध्यक्ष मनीष संघी की अध्यक्षता में सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने लड्डू बाटकर, ढोल नगाड़ों के साथ पटाखे फोड़कर हरियाणा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी जिनको मुख्यमंत्री नियुक्त किया गया हैं। इस खुशी में कार्यकर्ताओं ने लड्डू बांटकर के मिठाई खिला करके आपस में एक-दूसरे को बहुत-बहुत बधाई दी।
*इस अवसर पर भाजपा के मीडिया पैनलिस्ट एडवोकेट राकेश शर्मा ने कहा कि निश्चित तौर पर जो विकास की गति माननीय मनोहर लाल जी ने नौ वर्षों में पूरे हरियाणा में की थी, उसी गति को बढ़ाने का काम नायब सिंह जी सैनी करेंगे और उनके नेतृत्व में जैसे प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पूरे हरियाणा को एक सूत्र में पिरोते हुए छोटे बडे सभी कार्यकर्ताओं को पंचकूला से लेकर नांगल चौधरी हो चाहे हिसार से पलवल हो सबको एक सूत्र में पीरोते हुए संगठन को मजबूती देने का काम किया था।*
उसी प्रकार से अब मुख्यमंत्री बनने के बाद नायब सिंह सैनी जी, मनोहर लाल जी ने बिना भेदभाव के सब का साथ सबका विकास सबका विश्वास के साथ बिना खर्ची बिना पर्ची के जो नौकरी देने का काम किया था उसी तर्ज पर नायब सिंह सैनी जी भी उनकी योजनाओं को आगे बढ़ते हुए आगे बढ़े प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विकास के विचार को आगे बढाते हुए पूरे हरियाणा को विकास की गति देने का काम करेंगे और निश्चित तौर पर उनके मुख्यमंत्री बना कार्यकर्ताओं में भी उत्साह है।
*इस मौके पर गोविंद भारद्वाज, पूर्व जिला अध्यक्ष शिवकुमार मेहता, जिला उपाध्यक्ष किशन लाल सैनी, जिला महामंत्री भवानी सिंह राजपूत व अमित मिश्रा, नारनौल मंडल अध्यक्ष मनीष संघी, उपाध्यक्ष रमेश जांगड़ा, प्रवीण शर्मा, सतीश वाल्मीकि, भगवान दास, लक्ष्मी सैनी, अशोक अग्रवाल, नरेंद्र झिमारिया, सुदर्शन बंसल, अरुण जांगड़ा, जोगेंद्र राजपूत, सुशील चौटाला, आशीष चौधरी, सतीश वाल्मीकि, जोगेंद्र जयदिया, मडुराम सैनी, आशीष चौधरी, विजय जिंदल आदि आनेको कार्यकर्ता मौजूद रहे ।*

Subscribe to my channel


