देशधर्मब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़हरियाणा

श्रीमद्भागवत कथा के उपरान्त हवन भंडारे में उमड़ा जनसैलाब

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा

 

नारनौल।‌ श्रीमद्भागवत कथा के उपरांत आयोजित विशाल भंडारे में विशाल जन समूह उमड़ता देखा गया । दूर-दूर से आकर इस विशाल भंडारे में देर शाम तक लोग प्रसाद ग्रहण करते रहे। श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन समस्त श्याम प्रेमियों द्वारा शहर की अनाज मंडी की गोस्वामी मार्केट में आयोजित किया गया था। जिसमें श्रीमद् भागवत कथा का वाचन पंडित रवि कृष्ण शास्त्री द्वारा किया गया । समापन पर वृंदावन श्रीधाम के कथा व्यास आचार्य व पंडित श्याम श्रीवास्तव ने कथा समापन के बाद हवन आयोजित किया गया जिसमें मंत्रों सहित आहुतियां डाली गई। तत्पश्चात भंडारा श्रीमद् भागवत कथा के समापन के बाद मंगलवार को आयोजित किया गया।
जिसमें दूर दराज से आए हजारों हजार की संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया और अपने जीवन को धन्य बनाया । कथा वाचक द्वारा अंत में सभी सहयोगियों को व आए हुए जनसमूह को आशीर्वाद प्रदान किया गया । कथा श्रोताओं द्वारा कथा वाचक पंडित रवि कृष्ण शास्त्री की सराहना की गई ।
इस अवसर पर श्री गौड़ ब्राह्मण सभा जिला महेंद्रगढ़ के कार्यकारिणी सदस्य विजयगोस्वामी, अग्रवाल सभा के पूर्व प्रधान रमेश गर्ग, सुभाष शर्मा, प्रवीण शर्मा, सावित्री गोस्वामी, शोभा गोस्वामी, उपमा गोस्वामी, दीपक शर्मा, मन्मथ गोस्वामी, ऋचा बंसल, उषा गोस्वामी, जितेंद्र अग्रवाल, चेतना गर्ग, अनिता अग्रवाल, उर्मिला मित्तल, सुमित्रा गर्ग, लक्ष्मी देवी कंछल, राधा, जयंती, सुनील कुमार
सहित सैकड़ो श्रृद्धालुओं ने हिस्सा लिया।

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button