LIVE TVदेशब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़राजनीतिहरियाणा

भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जिसमें छोटे से छोटे कार्यकर्ता सत्ता के बड़े से बडे पद पर पहुंच जाता है मेरे जैसा कार्यकर्ता आपके सामने उदाहरण है:डॉ.मोहनलाल यादव

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा

 

भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जिसमें छोटे से छोटे कार्यकर्ता सत्ता के बड़े से बडे पद पर पहुंच जाता है मेरे जैसा कार्यकर्ता आपके सामने उदाहरण है:डॉ.मोहनलाल यादव

-देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सनातन धर्म में भगवान कृष्ण के बताए हुए रास्ते पर चलकर लोकतंत्र में हर वर्ग की रक्षा कर देश को आगे बढ़ने का कार्य कर रहे हैं:डॉ.मोहनलाल यादव

-महेन्द्रगढ़ को भाजपा की छावनी के नाम से हरियाणा में जाना जाता है, आने वाले लोकसभा चुनावं में भाजपा प्रत्याशी भारी बहुमत से जिताएंगे:प्रो.रामबिलास शर्मा

खबरची ✍️

नारनौल। लोकतंत्र में भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जिसमें छोटे से छोटे कार्यकर्ता सत्ता के बड़े से बडे पद पर पहुंच जाता है, जिसका मेरे जैसा कार्यकर्ता उदाहरण है। उक्त बातें मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहनलाल यादव ने महेंद्रगढ़ महाविद्यालय के ग्राउंड में भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र के विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही। श्री यादव ने कहा कि भाजपा को छोड़कर अन्य पार्टियों में परिवारवाद है जिसके चलते देश की जागरूक जनता ने उन पार्टियों का अस्तित्व ही देश व प्रदेशों से समाप्त कर दिया । उन्होंने कहा कि हरियाणा की महेंद्रगढ़ के धरती वीर जवानों की धरती है यहां के वीर जवान देश की सरहदों पर तैनात रहकर देश की रक्षा करते हैं। किसी भी विकट से विकट स्थिति में हरियाणा का बहादुर जवान अपने जान की बाजी लगाकर देश की रक्षा करता है। श्री यादव ने कहा कि हम सब सनातन धर्म में भगवान राम की पूजा करते हैं अगर कहीं भगवान राम की मूर्ति नहीं मिले भगवान राम की पूजा करने के लिए तो कमल के फुल की पूजा कर लेना भगवान राम की पूजा हो जाएगी। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सनातन धर्म में भगवान कृष्ण के बताए हुए रास्ते पर चलकर लोकतंत्र में हर वर्ग की रक्षा कर देश को आगे बढ़ने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। विनेश में उल्लेखनीय वर्दी और खपत में उछाल के कारण आर्थिक गतिविधियों में तेजी से सुधार हुआ, पीएम किसान योजना के अंतर्गत अब तक 14.8 करोड़ से अधिक देश के किसान लाभान्वित हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खेत में काम करने वाले किसान,महिला,व्यापारी,सैनिक,बेरोजगार युवाओं के साथ-साथ अपने 10 वर्ष के शासनकाल में हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य करने का काम किया है। उन्होंने भगवान कृष्ण के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भगवान कृष्ण ने जन्म से लेकर जीवन भर विकट से विकट परिस्थितियों का सामना किया लेकिन उन्होंने कभी भी सत्य के मार्ग को नहीं छोड़ा उसी तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और स्वर्गीय पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई ने अपने जीवन काल में कांग्रेस व अन्य विपक्षी दलों द्वारा किए गए ब्राह्मक प्रचार के बावजूद अपने सिद्धांत को नही छोडा देश की रक्षा करने के सिद्धांत को अपनाया और देश को आगे बढ़ाया। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहनलाल यादव ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि वे भगवान कृष्ण रूपी सुदर्शन चक्र लेकर कांग्रेस व अन्य विपक्षी दलों को चुनाव में खत्म करने का कार्य करें और वे जब तक चैन से ना बैठे जब तक तीसरी बार देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारी बहुमत से जीतकर सत्ता ना संभाले। इस मौके पर पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो.रामबिलास शर्मा ने महेंद्रगढ़ की पावन धरा पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन लाल का क्षेत्र की जनता की तरफ से स्वागत करते हुए कहा कि डॉक्टर मोहनलाल यादव बहुत ही धार्मिक व उच्च विचारों के व्यक्तित्व के धनी हैं। मुख्यमंत्री बनने से पहले मध्य प्रदेश में उच्च शिक्षा मंत्री थे तो उनके पास उज्जैन महाकाल बोर्ड का कार्य भार था जब भी किसी को यहां से फोन करके भेज देते थे तो वह महाकाल का दर्शन करवाने के लिए लोगों की सहायता करते थे। श्री शर्मा ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन लाल को आश्वस्त किया कि महेन्द्रगढ़ को भाजपा की छावनी के नाम से हरियाणा में जाना जाता र्है आने वाले लोकसभा चुनावं में पार्टी यहां से जिसको भी मैदान में उतारेगी भारी बहुमत से जीताकर क्षेत्र की जनता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार ताकत देने का कार्य करेगी। कार्यक्रम के बाद में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहनलाल यादव ने अमर शहीद राव तुलाराम को माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस मौके पर कार्यकर्ता सम्मेलन को प्रदेश के कृषि मंत्री जयप्रकाश दलाल, सहकारिता मंत्री डा. बनवारी लाल, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ओम प्रकाश यादव, भिवानी- महेन्द्रगढ़ लोकसभा सांसद चौ. धर्मबीर सिंह, कोसली के विधायक लक्ष्मण यादव, अटेली के विधायक सीताराम यादव, नांगल चौधरी के विधायक अभय सिंह यादव, पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर,पूर्व विधायक सुखबिंद्र मांढ़ी,ठाकुर विक्रम सिंह,पूर्व विधायक शशी परमार, भाजपा जिला अध्यक्ष दयाराम यादव, भिवानी भाजपा जिला मुकेश गौड, दादरी भाजपा जिला अध्यक्ष किरण कलकल,पूर्व जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा ने भी संबोधित कर भाजपा कार्यकर्ताओं से आने वाले लोकसभा चुनाव में भारी बहुमत से भाजपा प्रत्याशी को जिताकर देश में तीसरी बार नरेंद्र मोदी सरकार बनाने का आह्वान किया। इस मौके पर जिला परिषद जिला प्रमुख डॉ. राकेश कुमार,नपा प्रधान रमेश सैनी,भाजपा प्रदेशकार्यकारणी सदस्या चन्द्रकला खातौद,निर्मला तंवर,अर्चना ठाकुर,रीतिक वधवा भिवानी,शंकर धुपड भिवानी, जिला पार्षद महाराज बचनाई नाथ, जिला पार्षद संतोष पीटीआई, जिला पार्षद देवेंद्र यादव, भाजपा में महिला जिला जिला अध्यक्ष भारती सैनी, पवन खैरवाल, सुधीर दीवान, सतवीर यादव नौताना, मंगल रईस,डा. कविता यादव ,माया सैनी पूर्व सरंपच निवाज नगर सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

झलकिया:

1.मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहनलाल यादव तय समय से 3 घंटे लेट पहुंचे लेकिन, भाजपा कार्य कर्ता व पदाधिकारी गर्मी के बावजूद अपने स्थान पर बैठे रहे।

2.मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहनलाल यादव ने पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा से अपना रिश्ता बहुत पुराना बताया तो पंडाल तालियो से गुंज उठा।

3.मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहनलाल ने कहा कि जब मैं मध्य प्रदेश का मुख्यमंत्री बना तो उस खुशी में महेंद्रगढ़ में भी पूर्व शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा के नेतृत्व में लड्डू बैटे थे।

4.मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहनलाल अपने भाषण के दौरान बार-बार पूर्व शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा की चर्चा करते रहे।

5.मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहनलाल ने अपने भाषण के दौरान जहां नरेंद्र मोदी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाने की जरूरत बताई वही मनुष्य को भगवान श्री कृष्ण के राह पर चलकर अपना जीवन सफल बनाने का आह्वान किया।

6.सरसों की लावणी के चलते क्षेत्र के लोगों को काम में व्यस्त होने के बावजूद भारी संख्या में लोग मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहनलाल को सुनने के लिए पहुंचे।

7. यादव सभा महेंद्रगढ़ की तरफ से यादव सभा के प्रधान प्रो. अभय राम यादव के नेतृत्व में कार्यकारिणी ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहनलाल का बुका व शाल भेंट कर सम्मान किया।

8. पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा की पत्नी बिमला शर्मा भी गर्मी के चलते महिलाओं के समूह में 4 घंटे से भी अधिक समय तक बैठी रही

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button