पन्नाब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश
पन्ना कटनी यात्री बस ड्राइवर और कंडक्टर की लापरवाही से हो सकता था बड़ा हादसा

लोकेशन=पन्ना
ब्यूरो चीफ=सुधीर अग्रवाल
पन्ना आज दिनांक 4 मार्च दिन सोमवार को पन्ना से कटनी यात्री बस के ड्राइवर कंडेक्टर की लापरवाही से होते ,होते बचा बड़ा हादसा बस में बैठे कई यात्रियों द्वारा बताया गया कि गाड़ी में खट खट की आवाज आ रही है जिस पर गौर नहीं किया गया मगर जब ज्यादा गड़बड़ी ड्राईवर को लगी तब अमानगंज के नजदीक गाड़ी रोककर देखा तो आगे ड्राईवर के बाई साइड के पहिया के सभी नट बोल्ट खुले ढीले पड़े थे और बस कंडेक्टर नसे की हालत में है जो किराया को लेकर यात्रियों बदसलूकी भी की गई बस की हालत जर्जर हो गई है आप वीडियो मे देख सकते है कि किस प्रकार से यात्रियों को ठूस ठूस कर भरा गया जबकि परिवहन विभाग द्वारा बस में यात्रियों को सीट में बैठाने की परमिशन दी जाती है ऐसी हालत में जब बस में बैठी सवारियों द्वारा वीडियो बनाई जाती है तब कंडक्टर द्वारा यह कहा जाता है कि आप चाहे वीडियो बनाओ या खबर लगाओ बस ऐसी ही चलेगी जो करना है कर लो बस ऐसे ही चलेगी क्या शासन ऐसे ही देखती रहेगी और हादसे होते रहेंगे बस में बैठे यात्रियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी आखिर कौन लेगा बार-बार खबरें प्रकाशित होती है बार-बार हादसे होते हैं उसके बाद भी शासन इन पर कोई कड़ी कार्रवाई क्यों नहीं करती

Subscribe to my channel


