ब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़हरियाणा

17 मार्च को करनाल के होने वाले ब्राह्मण अधिवेशन का दिया निमन्त्रण

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा

 

*नारनौल। ब्राह्मण खाप हरियाणा के तत्वाधान में करनाल में आयोजित होने वाले ब्राह्मण अधिवेशन का निमंत्रण दिया। ब्राह्मण खाप हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष अशोक शर्मा सिरसल ने श्री गौड़ ब्राह्मण सभा, जिला महेंद्रगढ़ के अध्यक्ष राकेश महता एडवोकेट को निमंत्रण देते हुए, समस्त ब्राह्मण समाज को इस ब्राह्मण अधिवेशन में पधारने का आग्रह किया। गौरतलब है की ब्राह्मण खाप हरियाणा के तत्वधान में ब्राह्मण समाज की राजनीतिक हिस्सेदारी पर खुली चर्चा के लिए आगामी 17 मार्च 2024 रविवार को करनाल के मंगल सैन ऑडिटोरियम में ब्राह्मण अधिवेशन आयोजित कर रहा है।*

उक्त अधिवेशन में आमंत्रित करने के लिए ब्राह्मण खाप हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक शर्मा सिरसल ने श्री गौड़ ब्राह्मण सभा जिला महेंद्रगढ़ के अध्यक्ष राकेश महता के माध्यम से निमंत्रण देते हुए, जिला महेंद्रगढ़ के समस्त ब्राह्मण समाज को उक्त अधिवेशन में पधारने का आग्रह किया।

*श्री गौड़ ब्राह्मण सभा के सचिव कृष्ण कुमार शर्मा ठेकेदार ने जिला के समस्त ब्राह्मण समाज से उक्त अधिवेशन में पहुंचने का अनुरोध किया किया।*

इस अवसर पर जिला बार एसोसिएशन नारनौल के पूर्व प्रधान मनीष वशिष्ठ एडवोकेट, बनवारी लाल शर्मा एडवोकेट, श्याम सुंदर गोस्वामी एडवोकेट, मदन लाल शर्मा एडवोकेट, रविदत्त शर्मा एडवोकेट, कृष्ण कुमार शर्मा एडवोकेट उपस्थित रहे।

 

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button