LIVE TVबालोतराब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनराजस्थानव्यापार

अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी चौहान ने पशु मेले की तैयारी का लिया जायजा

ब्यूरो चीफ संतोष कुमार गर्ग बालोतरा राजस्थान

 

बालोतरा, 03 मार्च। अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी भुवनेश्वर सिंह चौहान ने रविवार को तिलवाड़ा पशु मेले की तैयारियों का जायजा लिया।

इस दौरान अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी भुवनेश्वर सिंह चौहान ने ग्राम पंचायत तिलवाड़ा में स्वच्छ पेयजल संरक्षण हेतु निर्मित पानी का टंकी का निरीक्षण किया तथा लाभार्थियों से निर्माण करने के पश्चात होने वाले फायदे के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने 15 में वित्त आयोग से निर्मित टीन सेट निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। विद्यालय में जिला परिषद मद से निर्मित प्रार्थना स्थल का अवलोकन किया साथ ही मेघवाल समाज एवं भील समाज के लिए निर्मित किए गए सामुदायिक शौचायलयों का निरीक्षण किया। उन्होंने यह देखकर प्रसन्नता जाहिर कि सामुदायिक शौचालय की स्वच्छता सरकार की मंशा के अनुरूप पाई गई। तिलवाड़ा पशु मेले की पूर्व तैयारी का जायजा लेते हुए उन्होंने खेडियों के निर्माण का अवलोकन किया एवं ग्राम पंचायत में ग्रामीणों के साथ मेले से संबंधित क्रियाकलापों तथा मेले की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की।

इस दौरान शंकरलाल बोस सहायक विकास अधिकारी, मुकेश सिंह ग्राम विकास अधिकारी, कमला देवी सरपंच, गजे सिंह उपसरपंच, सोहन सिंह समाज सेवी, हुसैन खां बरकत खां वार्ड पंचगण एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button