अलवरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानशिक्षा
नो बैग डे पर संस्था प्रधान ने बालिकाओं को किया पुरस्कृत

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा
टपूकड़ा के राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में नो बैग डे पर कक्षा 6 से 8 में श्रेष्ठ प्रोजेक्ट कार्य करने वाली छात्राओं को, संस्था प्रधान नीलम यादव ने पुरस्कृत किया। प्रभारी अध्यापिका हेमलता ने बताया कि एक्स्पोज़र टू वोकेशनल एजुकेशन के अंतर्गत इन छात्राओं ने गार्डनिंग, सिलाई, मिट्टी के खिलौने बनाना, बेकार वस्तुओं से सजावटी उपयोगी सामान बनाना आदि कार्य किए थे। इस अवसर पर छात्राओं सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

Subscribe to my channel


