बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानस्वास्थ्य
निशुल्क आंखों की जांच एवम लेंस प्रत्यारोपण शिविर के आयोजन

ब्यूरो चीफ संतोष कुमार गर्ग बालोतरा राजस्थान
रोटरी क्लब बालोतरा द्वारा जिला अंधता निवारण समिति, बाडमेर एवं सोसाइटी फॉर ऑप्टिकल हेल्थ केयर के तत्वाधान में आयोजित निशुल्क आंखों की जांच एवम लेंस प्रत्यारोपण शिविर के आयोजन किया गया। क्लब अध्यक्ष कैलाश गर्ग ने बताया कि माजीसा डेंटल के डॉक्टर परवीन जी गहलोत के क्लिनिक में
Dr विकास पालीवाल की टीम द्वारा लोगो के आंखों की जांच की गई । स्वर्गीय श्री बद्री प्रसाद जी सिंघल की स्मृति में कन्हैयालाल, राजेश कुमार, पीयूष कुमार डी के सिंघल परिवार के सहयोग से आयोजित शिविर के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि, पाटोदी
प्रधान श्रीमती ममता प्रजापत , नगर परिषद पूर्व चेयरमैन पारसमल जी भंडारी ने रोटरी क्लब की सेवाओं की सराहना की। क्लब सचिव भरत भंसाली ने बताया कि 500 से ज्यादा मरीजों की जांचकर 275 मरीजों को निशुल्क चश्मे प्रदान किए गए।
धमेंद्र दवे ने संचालन किया ।
कैलाश गर्ग ने प्रधान ममता प्रजापत का पुष्प माला से स्वागत किया
सचिव भरत भंसाली ने जोगेंद्र प्रजापत का माला पहनाकर स्वागत किया
राजेश सिंघल ने डॉक्टर टीम का स्वागत किया
विमल मालवीय ने डॉक्टर परवीन जी को माला पहनाकर सहयोग हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया।
प्रधान ममता प्रजापत सहित कई गणमान्य नागरिक ने रोटरी क्लब ने जरूरत मंद के नेत्रों की रोशनी प्रदान के लिए दवाई चश्मा और ऑपरेशन की व्यवस्था के लिए धन्यवाद दिया ।
इस कार्यक्रम शिविर प्रभारी कमलेश गोलेछा ने बताया कि विनोद प्रजापत ,कमल केडिया ,संजय सिंघल भारत गोलेछा ,सुरेश गोटी, पवन गर्ग, कमल किशोर सोनी, मांगीलाल मालू ,राजेश जी श्रीमाली शांतिलाल मंडोत,मनीष सालेचा, सहित सदस्यो ने सेवाएं प्रदान की। सह प्रांतपाल डॉ खुशाल खत्री एवं रोटरी रीजनल कोर्डिनेटर ओम प्रकाश बांठिया ने बताया कि 2 मार्च को बालोतरा लघु उद्योग मण्डल भवन में उक्त आंखों का निशुल्क जांच एवं लैंस प्रत्यारोपण शिविर आयोजित होगा।

Subscribe to my channel


