बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनराजस्थानराज्यव्यापार

बीकानेर में 13 मार्च को रिलीज होगी राजस्थानी फिल्म ‘टाइगर ऑफ राजस्थान’

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

 

बीकानेर। राजस्थानी फिल्मों के प्रसिद्ध लेखक, निर्देशक और अभिनेता अरविन्द कुमार बाघेला की थ्री ब्रदर्स फिल्म्स प्रजेंट्स के बैनर तले बनी नई राजस्थानी फिल्म “टाइगर ऑफ राजस्थान” 13 मार्च (शुक्रवार) को बीकानेर के सिने मैजिक सिनेमा हॉल में रिलीज होने जा रही है। राजस्थान की एक सच्ची घटना पर आधारित यह फिल्म सामाजिक संदेश देने के साथ-साथ अन्याय के खिलाफ लड़ने और एकजुट होकर मुकाबला करने की प्रेरणा देती है।

फिल्म के संबंध में बुधवार को बीकानेर के होटल वृन्दावन रिजेन्सी में एक प्रेसवार्ता आयोजित की गई। इस दौरान फिल्म के निर्देशक और अभिनेता अरविन्द कुमार बाघेला ने कहा कि राजस्थानी भाषा और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए वे जीवन भर राजस्थानी फिल्मों के माध्यम से संघर्ष करते रहेंगे। उन्होंने दर्शकों से फिल्म को प्यार और आशीर्वाद देने की अपील भी की।

अरविन्द कुमार बाघेला ने बताया कि फिल्म के मुख्य किरदार के साथ न्याय करने के लिए उन्होंने स्वयं चुनौती के रूप में यह भूमिका निभाई है। फिल्म में प्यार, इमोशन, ड्रामा और एक्शन के साथ दमदार गीत-संगीत भी देखने को मिलेगा। उन्होंने बताया कि बीकानेर के दर्शकों की मांग को देखते हुए सिने मैजिक सिनेमा हॉल में प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक फिल्म का शो चलाया जाएगा।

बॉलीवुड कलाकार भी आएंगे नजर

फिल्म में अरविन्द बाघेला के साथ कई बॉलीवुड कलाकार भी नजर आएंगे, जिनमें उपासना सिंह, रंजीत राजू श्रेष्ठा, देबोलिना भट्टाचार्जी, दीप्ति नागपाल, भूपेश रसिन, अरविंदर सिंह, दीपेंद्र सिंह, हर्षित माथुर, हेमा चंदानी, भावना शर्मा, शिवराज गुर्जर, मुमताज खान, राजवीर, सामिर खान और असलम खान शामिल हैं।

फिल्म का संगीत दिलीप सेन, आदित्य गौर और निषेध सोनी ने तैयार किया है, जबकि गीत छोटू सिंह रावणा, यशपाल तंवर, रफीक राजस्थानी और साबिर खान ने लिखे हैं। गीतों को आवाज पूर्णिमा श्रेष्ठा, छोटू सिंह रावणा, सौरिन भट्ट, मोहम्मद सलामत, सना अजीज, रेखा राव, सुनीता सगोतिया और रवि जैन ने दी है।

फिल्म के निर्माता हितेश कुमार, जैस्मिन कुमार, प्रवीण सगोतिया और सुनीता सगोतिया हैं, जबकि दिनेश असीवाल और राज राठौड़ को-प्रोड्यूसर के रूप में जुड़े हैं। वहीं सलीम गौर, अनिल सिंह राठौड़, चंद्रकांत वर्मा, ध्रुव निनामा और मनीष अग्रवाल ने एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर की भूमिका निभाई है।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button