देशधर्मब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़हरियाणा

नारनौल की प्रमुख संस्था नेकी की दीवार नीड़ी हेल्प ग्रुप नारनौल ने किया दो कन्याओं का कन्यादान

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा

 

*नारनौल टुडे न्यूज़*

           *नारनौल की प्रमुख संस्था नेकी की दीवार नीड़ी हेल्प ग्रुप नारनौल ने किया दो कन्याओं का कन्यादान*

            नारनौल की अग्रणी संस्था नेकी की दीवार नीड़ी हेल्प ग्रुप की ओर से आज वर्धमान सूट कलेक्शन प्रतिष्ठान आजाद चौक पर संस्था की मुहिम सुकन्या विवाह कन्यादान में आज एक ही परिवार की दो बहनों का कन्यादान किया गया, जिसमे मुख्य अतिथि प्रमुख समाजसेवी भाई एडवोकेट मंदीप सिंह यादव रहे।

             *मुख्य अतिथि ने बताया शहर की इस संस्था के कुछ साथियों ने मिलकर गरीब लड़कियों की शादी में कन्यादान की बहुत ही सुन्दर मुहिम चलाई हुई है। इसके अतिरिक्त इनके द्वारा एमरजेंसी में रक्तदान उपलब्ध करवाना, गरीब एवं जरूरत मंद लोगो को खाना उपलब्ध करवाना इत्यादि। इसके लिए ये सभी साथी बधाई के पात्र है। उन्होंने अपनी ओर से आश्वाशन देता हुए कहा की जब किसी भी नेक कार्य के लिय संस्था को उनकी जरूरत होगी वो तन-मन-धन से साथ खड़े मिलेंगे।*

           कार्यक्रम संयोजक विकास जैन पंकज लखेरा ने बताया की हमारा मकसद सिर्फ ओर सिर्फ जनसेवा करना है। कार्यकम की अध्यक्षता अनिल शर्मा, राकेश सेकवाल, निखिल जैन ने की। संस्था के अध्यक्ष मनीष गोगिया ने बताया की कन्यादान को सबसे बड़ा दान माना गया है और हम सभी संस्था के साथियों को इस मुहिम के तहत कन्यादान करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। हम सभी अपने आप को बड़ा धन्य समझते है।

उन्होंने बताया कि दोनो बहनों की शादी अच्छे से हो सके, इसलिए इनको कन्यादान स्वरूप में बर्तन सेट, लहंगा चुनरी, प्रेस, पैंट शर्ट, मिल्टन बॉटल सेट, थर्मस, मिल्टन बॉटल, पंखा, सूट साड़िया, ट्रे सेट, हॉट केस, कप सेट,अटेची,कुकर,जूसर मिक्सर, वाटर केमपर, डबल बेड शीट, सीनरी एवं नकद 501 के कन्यादान का सहयोग किया गया।

                *आज के इस कन्यादान में पंकज लखेरा, विकास जैन, प्रेम चंद जैन, मनीष गोगिया, निखिल जैन, कुणाल शुक्ला, देव शर्मा, संदीप जैन, अशोक शर्मा, अनिल शर्मा, मंदीप सिंह एडवोकेट, नरेश कुमार, डॉक्टर शिव कुमार, राजेश गर्ग, मनीष बंसल, तुलसी यादव, राधेश्याम वर्मा, डॉ रेणु यादव , पूजा जैन , एन के हरियाणवी, राकेश सेकवाल इत्यादि गणमान्य लोगो की उपस्थिति रही।*

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button