देशधर्मब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़हरियाणा

राव सुखबिन्द्र सिंह ने बसंत पंचमी पर बीमार गायों के लिए लगायी सवामणि

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा

 

नारनौल, 14 फरवरी। आज बसंत पंचमी के अवसर पर स्थानीय स्टेडियम के पास स्थित उपचार गौशाला में पूर्व राज्यसभा सांसद राव मानसिंह के सुपुत्र और बिजली वितरण निगम के सेवानिवृत अधीक्षण अभियंता राव सुखबिन्द्र सिंह ने उपचाराधीन गायों के लिए सवामणि लगाई। उन्होंने देश और प्रदेश की खुशहाली, समृद्धि और लोगों के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बसंत पंचमी का भारतीय समाज में बहुत महत्त्व है। बसंत में पतझड़ के बाद पेड़-पौधों पर भी बहार आ जाती है। उपचार गौशाला में बीमार और दुर्घटनाग्रस्त गायों का उपचार करके इसके संचालक भी गायों को नया जीवन देने का प्रयास कर रहे हैं। इसलिए आज इस शुभ अवसर पर यहां सवामणि का आयोजन किया है।

श्री राव ने आज बस अड्डे के पास स्थित अपने कार्यालय में भी बसंत उत्सव का आयोजन किया और प्रसाद वितरित किया। इस अवसर पर उनके कार्यकर्त्ता और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button