बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानव्यापारशिक्षा
बालोतरा में लघु उद्योग मंडल के द्वारा आयोजित कार्यशाला में आयकर विभाग के नए प्रावधानों पर चर्चा

संवाददाता संतोष कुमार गर्ग बालोतरा राजस्थान
आयकर विभाग द्वारा एम एस एम ई के नवीनतम प्रावधान धारा 43 (बी) एच के तहत आयकर प्रावधानों की जानकारी संयुक्त आयकर आयुक्त निधि नायर द्वारा बालोतरा में लघु उद्योग मंडल द्वारा आयोजित कार्यशाला में प्रदान की गई । संयुक्त आयकर आयुक्त निधि नायर ने कहा कि माइक्रो एवं स्मॉल उद्यमियों के लिए उक्त एमएसएमई 43( बी) एच के प्रावधानों के तहत जो प्रावधान रखे गए हैं , माइक्रो एवं स्मॉल उद्योग को विशेष रूप से भुगतान में राहत मिल सके , उधोगो का विकास हो,इस भावना से प्रावधान किए गए हैं। कार्यशाला में विशेषज्ञ चार्टर्ड अकाउंटेंट अमित कोठारी द्वारा एमएसएमई धारा 43 (बी) एच नवीनतम प्रावधानों के संदर्भ में विस्तृत रूप से प्रोजेक्टर के माध्यम से भी जानकारी प्रदान की गई तथा माइक्रो एवं स्माल इंडस्ट्रीज को इसके संदर्भ में जागरूकता के साथ कार्य करने का आह्वान किया । कार्यशला में बड़ी संख्या में व्यापारी वर्ग, उद्यमी, चार्टर्ड एकाउंटेंट ने एमएसएमई के धारा 43 (बी)एच के प्रावधानों को लेकर काफी शंकाए जिज्ञासा एवं सुझाव रखे जिसका संयुक्त आयकर आयुक्त एवं का सीए अमित कोठारी द्वारा समाधान किया गया। लघु उद्योग भारती के प्रदेश अध्यक्ष शांतिलाल बालड ने कहा कि माइक्रो में स्माल इंडस्ट्रीज के हितों को ध्यान में रखकर के भारत सरकार द्वारा प्रावधान किए गए हैं लेकिन व्यवसाय वर्ग में अभी कई समस्याए , शंकाए खड़ी हो रही है इसे मध्य नज़र रखते हुए लघु उद्योग भारती ने भी उक्त प्रावधानों को एक वर्ष के लिए स्थगित कर 1 अप्रैल 2024 वित्तीय वर्ष 2024_25 अर्थात कर निर्धारण वर्ष 2025 _26 में लागू करने का सुझाव भी प्रेषित किया है । कार्यशाला में बालोतरा वॉटर पॉल्यूशन ट्रस्ट बोर्ड के अध्यक्ष रूपचंद सालेचा ने स्वागत भाषण में उद्योग जगत की जानकारी दी आयकर अधिकारी शांतिचन्द लोढ़ा ने आयकर विभाग की ओर से आभार ज्ञापित किया । कार्यशाला का सफल संचालन सीए ओम प्रकाश बांठिया ने किया। इस अवसर पर बालोतरा लघु उद्योग मंडल एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स संगठन के सदस्यों बालोतरा लघु उद्योग मंडल के सचिव कमलेश चोपड़ा, राजेश सिंघल, सिद्धार्थ मानधना,चार्टर्ड अकाउंटेंट एसोसिएशन के मंत्री जुगराज बडेरा ,अशोक बंसल, नीरज गोयल, आर एन मंत्री, रमेश टावरी, अश्विन खत्री, कीर्ती, राजेश सीए चैप्टर के संयोजक पवन गर्ग , सह संयोजक जितेंद्र मंत्री , उद्यमी रामकिशन अग्रवाल , शिवकिशन राठी, माणक चोपड़ा, मांगीलाल सालेचा, गनी मोहम्मद, पुरषोत्तम सेठिया सहित उधमियो ने अतिथियों का सम्मान किया एवम अपनी भावनाएं व्यक्त की।

Subscribe to my channel


