देशधर्मबीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

शहीदों के जीवन से लें प्रेरणाशहीदों के जीवन से लें प्रेरणा करें देशसेवा

बीएसएफ जवानों ने मातमी धुन बजाकर दी शहीद ओमप्रकाश सैन को श्रद्धांजलि

ब्यूरो चीफ डॉ. राम दयाल भाटी बीकानेर

 

खाजूवाला, नगरपालिका मुख्यालय पर रविवार को बीएसएफ परेड सथल 125 वीं बटालियन सीमा सुरक्षा बल के शहीद एसआई ओमप्रकाश सैन की 8 वीं पुण्यतिथि पर शोक सभा आयोजित की गई।

सैन को 114वीं वाहिनी सीसुब के कार्यवाहक कमांडेंट मदन सिंह बगड़िया ने पुष्प चक्र चढ़ाकर तथा सीमा सुरक्षा बल 114वीं बटालियन के जवानों ने मातमी धुन बजाकर शहीद को सलामी दी।

नगरपालिका चेयरमैन अशोक फौजी ने बताया कि शहीद ओमप्रकाश सैन एक साधारण से परिवार में जन्मे और कम उम्र में ही देश की सेवा करते दुनिया से अलविदा कह गए। सीमा सुरक्षा बल की 114वीं बटालियन के डिप्टी कमांडेंट विनोद जी बड़सरा ने कहा कि भावीपीढ़ी को शहीदों के बताए त्याग, तपस्या, शौर्य व बलिदान के मार्ग पर चलकर देश के निर्माण में भागीदार बनना चाहिए और आज शहीद ओमप्रकाश सैन को मैं श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। इस अवसर पर शहीद ओमप्रकाश सैन की पुण्यतिथि,पर ग्रामीणों व परिजनों ने तेलचीत्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि व्यक्त की। कार्यक्रम में नगरपालिका चेयरमैन अशोक कुमार फोजी , प्रधान धर्मपाल बेरडा वॉइस चेयरमैन,शीशपालराजपुरोहित,सी.सी.बी चेयरमैन भगीरथ जी ज्यानी, एडवोकेट प्रहलाद तिवारी, शहीद ओमप्रकाश सैन के पिता बजरंग सैन, माता लक्ष्मी सैन,भाई रमेश सैन, गोंदूसर सरपंच पवन सैन ,हनुमान जी फॉरेस्ट,मोहनजी सियाग, तीर्थराज जी ,सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button