देशधर्मबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानशिक्षास्वास्थ्य

कृष्णा सेवा संस्थान ने कीटनोद विद्यालय में बच्चों क़ो गर्म कपड़े किए भेंट

संवाददाता संतोष कुमार गर्ग बालोतरा राजस्थान

 

कृष्णा सेवा संस्थान द्वारा राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय रबारियों की ढाणी कीटनोद में पढ़ रहे सभी बच्चों क़ो गर्म कपड़े,खाद्य सामग्री व उपहार राशि प्रदान किए गए!
कृष्णा सेवा संस्थान अध्यक्ष धर्मेन्द्र दवे ने बताया कि कुछ दिन पूर्व विद्यालय के प्राचार्य सुजाराम चौधरी द्वारा सूचित करवाया गया था कि स्कूल में पढ़ रहे सभी बच्चे जरूरतमंद है और सभी क़ो गर्म कपड़ो की आवश्यकता है तो हमने विद्यालय में पढ़ रहे लगभग 80 बच्चों क़ो गर्म कपड़े उपलब्ध करवाए है!इसके साथ बच्चों द्वारा किए सांस्कृतिक कार्यक्रम में उनको इनामी राशि व खाद्य सामग्री भी प्रदान की गई!
दवे ने कहा कि संस्थान द्वारा मार्गदर्शक पारस भंडारी,सरंक्षक अशोक व्यास के नेतृत्व में पूरी सर्दी तक निशुल्क गर्म कपड़े व कंबल वितरित का अभियान चलाया जा रहा है इसी के अंतर्गत हम जरूरत बच्चों क़ो भी गर्म कपड़े उपलब्ध करवा रहे है!
संस्थान सरंक्षक अशोक व्यास व मार्गदर्शक पारस भंडारी ने अवगत करवाया कि अभी तक हमने इस सर्दी में बालोतरा सहित ग्रामीण क्षेत्रो में 22 स्कूलो में गर्म कपड़े उपलब्ध करवा दिए है!
और कंबल,तिरपाल भी निरंतर वितरित किए जा रहे है!
आनंद दवे ने कहा कि विद्यालय में कार्यक्रम आयोजित करके स्कूल स्टाफ सहित ग्रामीणों ने सभी सदस्यों का साफा व माला पहनाकर सम्मान किया!गर्म कपड़े उपलब्ध करवाने में सभी सदस्य अपना आर्थिक सहयोग कर रहे है!
प्राचार्य सुजाराम चौधरी ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि काफी समय से बच्चों क़ो गर्म कपड़ो की आवश्यकता थी संस्थान क़ो सूचित करते ही बच्चों क़ो गर्म मिल गए जिससे सर्दी से राहत मिलेगी!
इस अवसर पर उपाध्यक्ष पवन गहलोत,दांती गौतम चौपड़ा,घनश्याम सिंह राजपुरोहित,ईश्वर दास,कमलेश सोनी,राजेश सांखला,अशोक राजपुरोहित,रजाक खान,गौतम चंद,मनीषा पुनिया,नीरज कुमारी,अशोक कुमार सहित सदस्य,स्कूल स्टाफ व ग्रामीण उपस्थित रहे!

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button