उत्तराखंडदेशधर्मब्रेकिंग न्यूज़रूद्रपुर

महापौर दीपक बाली ने किया पर्वतीय रामलीला का शुभारंभ

Mayor Deepak Bali inaugurated the mountain Ramlila.

ब्यूरो रिपोर्ट… रामपाल सिंह धनगर

काशीपुर। महापौर दीपक बाली ने यहां गिरीताल बाईपास पर पर्वतीय रामलीला का विधिवत पूजा-अर्चना कर शुभारंभ किया।

मुख्य अतिथि महापौर श्री बाली ने कहा कि भगवान श्रीराम जी के आदर्शों, मर्यादा और कर्तव्यनिष्ठा को समर्पित रामलीला हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत एवं धार्मिक आस्था का प्रतीक है।

ऐसे आयोजन हमारी परंपराओं को जीवंत रखने के साथ-साथ नई पीढ़ी को संस्कारों और मर्यादा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि इस रामलीला के मंचन के लिए जगह नहीं है यह बात मुझे पता है । प्रभु श्री राम मुझे शक्ति प्रदान करें की उनकी रामलीला के मंचन हेतु जमीन की व्यवस्था हो। जिस प्लाट पर यह रामलीला हो रही है उस प्लाट के मालिक को भी उन्होंने राम काज करने हेतु दिए जा रहे सहयोगके प्रति आभार जताया। उन्होंने प्रार्थना की कि प्रभु श्रीराम जी की कृपा सभी पर बनी रहे।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज पाल , योगेश जिंदल , रामलीला कमेटी के अध्यक्ष दुर्गा सिंह मनराल , संरक्षक बिजेंद्र दत्त काण्डपाल व डॉ. यशपाल रावत , संयोजक घनश्याम शर्मा , उपाध्यक्ष अरविंद सिंह रावत , सह-संयोजक परम काण्डपाल , प्रबंधक राजेंद्र बिष्ट , महिला आयोग सदस्य मुक्ता सिंह , दर्जा राज्य मंत्री सीमा चौहान वरिष्ठ भाजपा नेता खिलेंद्र

चौधरी एवं राम मेहरोत्रा , प्रदेश प्रवक्ता गुरविंदर सिंह चंडोक , जिला महामंत्री सुशील शर्मा , पार्षद बीना नेगी जी, पार्षद पुष्कर बिष्ट , विमल गुड़िया , विकल्प गुड़िया प्रकाश नेगी भाजपा के जिला उपाध्यक्ष मोहन बिष्ट

एन.सी. बाबा , पार्षद संजय शर्मा एवं अमित पाल रावत सहित सैकड़ो गणमान्य नागरिकउपस्थित रहे। मुख्य अतिथि सहित सभी अतिथियों को पटका भेटकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन भाजपा के जिला उपाध्यक्ष मोहन बिष्ट ने किया।

Anita Pal

Related Articles

Back to top button