LIVE TVबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति को लेकर उपखण्ड कार्यालय में बैठक हुई आयोजित

पचपदरा विधायक अरुण चौधरी अधिकारियों को दिए सुचारू पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश

संवाददाता संतोष कुमार गर्ग बालोतरा राजस्थान

 

बालोतरा, 05 फरवरी। सोमवार को उपखंड कार्यालय में पचपदरा विधायक डॉ अरुण चौधरी की अध्यक्षता में ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में पेयजल समस्याओं के संबंध में बैठक का आयोजन किया गया।
इस दौरान विधायक डॉ अरुण चौधरी ने जलदाय विभाग, परियोजना अधिकारी और पेयजल एजेंसी अधिकारियों को ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में सुचारू पेयजल आपूर्ति में आवश्यक सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने जल चोरी एवं अवैध जल कनेक्शन पर सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें काटने तथा अवैध कनेक्शन में लिप्त लोगों पर कार्यवाही के निर्देश दिए। उन्होंने पाइप लाइन लीकेज को तुरंत प्रभाव से दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
विधायक चौधरी ने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में नियमित और सुचारू पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने जल जीवन मिशन के तहत जिले में हर घर स्वच्छ जल पहुंचाने की बात कही। बैठक में उपखंड अधिकारी राजेश कुमार समेत विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button