LIVE TVअलवरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
Trending

बानसूर की कोलान घाटी में पहुंचा टाइगर, सरिस्का जंगल से मात्र कुछ ही दूरी पर

एक दिन पहले रायपुर में किया था नीलगाय का शिकार सरिस्का टीम मॉनिटरिंग में जुटी बानसूर में ही एक तेंदुए ने किसान पर किया आक्रमण, दो बाइक सवारों ने बचाया

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा

 

खबरची ✍️

नारनौल/ बानसूर। अलवर सरिस्का के बफर जोन से ढाई साल का टाइगर एसटी 2303 गत दो महीना से जंगल के बाहर घूम रहा है। जिसके पीछे वन विभाग की 6-7 टीमें लगातार लगी हुई है, लेकिन अभी तक टाइगर काबू में नहीं आया है । जंगल से निकलकर टाइगर हरियाणा तक जा पहुंचा था। अब वापस बहरोड, मुंडावर होते हुए बफर जोन के आसपास आ पहुंचा है। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि टाइगर अब बिल्कुल जंगल के पास आ गया है, मात्र कुछ दूरी पर है।

शनिवार को बाघ ने ततारपुर के पास रायपुर गांव में नीलगाय का शिकार किया था। उसके बाद टाइगर बानसूर के किशोरपुरा और चेचिया की ढ़ाणी होते हुए कोलान की घाटी में आ गया ।विभाग की टीम को शनिवार की शाम को कोलान की घाटी में टाइगर की सूचना मिलने पर विभाग की टीम पहुंची।

विभाग के अधिकारी ने बताया कि शनिवार की शाम को कोलान की घाटी में टाइगर की सूचना थी। उन्होंने बताया कि सुखद बात यह है कि टाइगर एसटी 2303 अब जंगल से मात्र कुछ ही दूरी पर है। कोलान की घाटी से जंगल क्षेत्र लग जाता है। हालांकि अभी विभाग की टीम कोलान की घाटी के आसपास क्षेत्र में ही सर्च कर रही है।

बानसूर के हमीरपुर क्षेत्र के गांवो में टाइगर की सूचना पर हमीरपुर सरपंच सीता सैनी ने ग्रामीणों से अपील की है कि टाइगर की किशोरपुरा और तेजा की ढाणी में होने की सूचना मिली है। सभी ग्रामीण खेतों में जाते समय सावधानी बरते और अपने बच्चों को अकेले बाहर नहीं निकलने दे।

लेपर्ड ने किया किस पर हमला, समय रहते दो बाइक सवारों ने बचाया

उधर बानसूर के गांव रामनगर में आज दोपहर को खेत में पानी के फव्वारे बदलते समय लेपर्ड (तेंदुआ) ने किसान पर हमला कर दिया। इसी दौरान किसान के चिल्लाने पर पास ही बाइक से जा रहे दो युवकों ने किसान को बचाया। शोर मचाने और दो व्यक्तियों के ओर आने के बाद तेंदुआ खेतों की तरफ भाग गया। हालांकि किसान को किसी तरह की चोट नहीं आई है और समय रहते बचाव कर लिया गया।

घटना रविवार दोपहर की है। किसान ताराचंद यादव अपने खेतों में फव्वारा लाइन बदल रहा था। उन्होंने बताया कि वह फव्वारे बदलने के लिए पाइप लेकर जा रहे थे । इसी दौरान लेपर्ड ने उस पर हमला कर दिया। गनीमत रही कि तेंदुआ पाइप के ऊपर गिरा। जब मैं चिल्लानें लगा तो पास ही बाइक से जा रहे दो युवक दौड़कर आए। तो तेंदुआ खेतों की तरफ भाग गया। युवक कुछ दूर तक उसके पीछे भी दौड़े लेकिन लेपर्ड सरसों के खेतों की तरफ भाग निकला। सूचना पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली।

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button