LIVE TVदेशब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़शिक्षाहरियाणा

आइजीयू के परीक्षा परिणाम में टॉप 10 स्थान पर यदुवंशी का रहा कब्जा

ऐसे ही हमारे दक्षिणी हरियाणा के बच्चे यूनिवर्सिटी में टॉप करते रहेंगे- राव बहादुर सिंह

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा

 

नारनौल।01फरवरी

 हाल ही में इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय मीरपुर के द्वारा बीएससी जूयोलॉजी ऑनर्स के पांचवें सेमेस्टर की परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया।

हर बार की तरह इस बार भी यदुवंशी डिग्री कॉलेज के विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय रैंक के सभी 10 स्थान पर कब्जा हासिल किया।

कॉलेज की ही छात्रा सुप्रिया पुत्री लालचंद ने 95% अंक लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके बाद प्रीति पुत्री शमशेर सिंह ने 93.4% अंक के साथ विश्वविद्यालय में दूसरा स्थान प्राप्त किया। प्रिया पुत्री लीलाराम ने 92.6% अंक लेकर विश्वविद्यालय में तीसरा स्थान प्राप्त किया।

लड़कों की नवीन पुत्र रामनिवास ने 92.4% अंक लेकर चौथा स्थान प्राप्त किया। नीरू पुत्री जोगिंदर सिंह ने 92.2% अंक लेकर पांचवा स्थान प्राप्त किया। सरिता पुत्री कर सिंह ने 92% अंक के साथ छठा स्थान प्राप्त किया। अशोक पुत्र ओमप्रकाश ने 91.6 प्रतिशत के साथ सातवां स्थान, पलक पुत्री अशोक ने 90.6 अंक लेकर आठवां स्थान, पूजा पुत्री सुरेश कुमार ने 90 4% अंक लेकर नौवां स्थान तथा अनुप्रिया पुत्री वीरेंद्र सिंह ने 90.2% अंक लेकर विश्वविद्यालय में दसवां स्थान हासिल किया।

इसके अतिरिक्त अन्य विद्यार्थियों का परिणाम भी बहुत ही सराहनीय एवं शत प्रतिशत रहा।

 कॉलेज की उपप्राचार्य डॉक्टर सोनल यादव ने बताया की कॉलेज का परिणाम शत प्रतिशत रहा। वह आगे भी इसी तरह परिणाम के लिए हम निरंतर प्रयास करते रहेंगे।

इसी उपलक्ष्य में यदुवंशी ग्रुप के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक राव बहादुर सिंह ने सभी विद्यार्थियों को उनकी सफलताओं के लिए बधाई दी। इस अवसर पर ग्रुप की डायरेक्टर मैडम सुरेश यादव, डॉक्टर प्रदीप यादव, प्रिंसिपल बजरंग लाल यादव एवं सभी स्टाफ उपस्थित रहे।

इसके साथ-साथ विद्यार्थियों का हौसला अफजाई भी किया यदुवंशी ग्रुप के अध्यक्ष राव बहादुर सिंह ने बताया कि हम इतिहास को दोहराते नहीं हैं हम इतिहास को बनाते हैं।

परीक्षा परिणाम सबके सामने होता है।

पुनः एक बार यदुवंशी परिवार की तरफ से सभी विद्यार्थियों को दिल की गहराइयों से हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी और विश्वास जताया कि मेरी तरफ से और मैनेजमेंट की तरफ से परिणाम को बेहतर बनाने के लिए किसी भी तरह की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। ऐसे ही हमारे दक्षिणी हरियाणा के बच्चे यूनिवर्सिटी में टॉप करते रहेंगे।

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button