LIVE TVबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
कृष्णा सेवा संस्थान का अन्य जिलों में भी होगा विस्तार :दवे

संवाददाता संतोष कुमार गर्ग बालोतरा राजस्थान
विगत दिनों कृष्णा सेवा संस्थान की मासिक मीटिंग संस्थान मार्गदर्शक पारस भंडारी,सरंक्षक अशोक व्यास,कृष्णा अणुव्रत सेवा समिति अध्यक्ष गौतम चौपड़ा ने नेतृत्व में आयोजित हुई!
कृष्णा अणुव्रत सेवा समिति उपाध्यक्ष घनश्याम सिंह राजपुरोहित ने बताया कि समिति द्वारा आयोजित मीटिंग का संचालन सचिव अशोक दवे ने संस्थान की प्रस्तावना व उद्देश्य की जानकारी प्रस्तुत करके किया व प्रतिवेदन संस्थान अध्यक्ष धर्मेन्द्र दवे ने पढ़ा जिसमें पिछली मीटिंग से इस मीटिंग के बीच हुए सेवा कार्यों की जानकारी बताई गई!
सचिव अशोक दवे ने बताया कि मीटिंग में मुख्य अतिथि जेलर भंवर सिंह चौहान,समाजसेवी रामचंद्र अग्रवाल व युवा क्रिकेटर स्वरूप प्रजापत का साफा व दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया गया!
संस्थान मार्गदर्शक पारस भंडारी व सदस्यों ने कृष्णा खेल संस्थान के नवीन अध्यक्ष अध्यक्ष मुकेश सिंह,उपाध्यक्ष जगदीश जाखड़,सचिव दिलीप अग्रवाल,कोषाध्यक्ष ललित गोयल,सह कोषाध्यक्ष कुशल ओझा क़ो दायित्व ग्रहण करवाया व नवीन सदस्य क़ो संस्थान की सदस्यता ग्रहण करवाई!
संस्थान अध्यक्ष व संस्थापक धर्मेन्द्र दवे ने अपने प्रतिवेदन में जानकारी देकर बताया कि विगत दो माह में कृष्णा सेवा संस्थान की मुख्य शाखा द्वारा हर पीड़ित असहाय की सहायता की गई जिसमें संस्थान द्वारा निशुल्क कंबल,तिरपाल व गर्म कपड़े वितरित किए जा रहे है,98 परिवारों क़ो मासिक राशन सामग्री के किट व 77000 की आर्थिक सहायता पहुंचाई गई! मतदाता जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है!इसके साथ कृष्णा रक्तदान सेवा समिति द्वारा 135 यूनिट रक्तदान किया गया जिसमें प्रभारी मांगीलाल खत्री,अध्यक्ष गोपाल सैन,कमलेश वैष्णव,गोपाराम माली ने सहयोग किया व कृष्णा सुन्दरकांड समिति अध्यक्ष ईश्वरदास,प्रेमदास,बालूदास,भंवरदास,गणपत अवस्थी सहित सदस्यों द्वारा 24 सुन्दरकांड के पाठ करके सहयोग राशि गौ सेवा समर्पित की गई!
दवे ने कहा कि इसके अलावा संस्थान द्वारा कई जरूरत मंद लोगो की सूचना आने पर उनका इलाज करवाया गया,दवाइयां पहुंचाई गई व मतदाता जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है!संस्थान सेवा कार्यों में अग्रणी संस्थान है!बालोतरा जिले सहित अन्य शहरों में संस्थान का विस्तार करके समाजसेवी लोगो क़ो जोड़ा जाएगा!
अतिथि जेलर भंवरसिंह चौहान ने कहा कि कृष्णा सेवा संस्थान ने कारागृह में भी कई बार अपनी सेवाएं दी है!समाजसेवी रामचंद्र अग्रवाल ने कहा कि संस्थान के साथ जुड़ना प्रत्यक्ष सेवा करने के जैसा है!
पारस भंडारी ने आभार जताते हुए कहा कि संस्थान का परिवार निरंतर बढ़ता जा रहा है कई लोग संस्थान से जुड़ने क़ो लेकर उत्सुक है इससे सेवा का दायरा भी बढेगा व बालोतरा के बाहर भी कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा!
इस अवसर पर मदनसिंह राजपुरोहित,प्रकाश पटेल,कुशल जैन,युवराज सोनी को नवीन सदस्यता ग्रहण करवा कर उनका स्वागत किया गया।मीटिंग में आनंद दवे,कमलेश सोनी,ईश्वरदास वैष्णव,प्रेमदास वैष्णव,बालूदास वैष्णव,भंवरदास वैष्णव,हीरालाल प्रजापत,अशोक चोपड़ा,सुरेश गोठी,किशनलाल घांची,भंवरलाल भंडारी,मुकेश गहलोत,पारस गहलोत,राजेंद्र माली,राजेश सांखला,विमल मालवीय,विपिन दवे,रामगोपाल राजपुरोहित,तरुण अग्रवाल आदि सदस्य उपस्थित थे।

Subscribe to my channel


