
संवाददाता संतोष कुमार गर्ग बालोतरा राजस्थान
बालोतरा
राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पोशाल नगर असाड़ा का वार्षिक उत्सव आज धूम धाम से मनाया गया। संस्था प्रधान दिव्या सोनी ने बताया कि समारोह मे पूर्व राजस्व मंत्री अमराराम चौधरी, नगर परिषद के पूर्व प्रतिपक्ष नेता मदन राज चोपड़ा, जिला परिषद सदस्य उमाराम चौधरी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष पारस मल भंडारी, पूर्व नर्सिंग ऑफिसर कोलाराम चौधरी, पी ई ई ओ असाड़ा मांगीलाल् चौधरी साहित गांव के गणमान्य नागरिकों ने शिरकत् की। समारोह की शुरुवार सरस्वती वंदना से हुआ। समारोह को सम्बोधित करते हुए पूर्व राजस्व मंत्री अमराराम चौधरी ने शिक्षा की महत्वता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पढ़े लिखे की चार आँखे होती है। चौधरी ने बालिका शिक्षा को भी बढ़ावा देने की बात कही। वार्षिक उत्सव के दौरान छात्र छात्राओं ने संस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतिया दी। समारोह मे कक्षाओं मे प्रथम,द्वितीय स्थान हासिल करने वाले छात्र छात्राओ को सम्मानित किया। संस्था प्रधान दिव्या सोनी ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। समारोह मे विद्यालय स्टॉफ साहित ग्रामीण मौजूद रहे ।

Subscribe to my channel


