पन्नाब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशशिक्षा

प्रोफेसर की तानाशाही के खिलाफ ABVP ने खोला मोर्चा

3 दिन में प्रोफेसर को नहीं हटाए जाने पर कॉलेज में करेंगे तालाबंदी

*लोकेशन पन्ना (मध्य प्रदेश)*
*ब्यूरो चीफ=सुधीर अग्रवाल*

 

*प्रोफेसर की तानाशाही के खिलाफ ABVP ने खोला मोर्चा*

*3 दिन में प्रोफेसर को नहीं हटाए जाने पर कॉलेज में करेंगे तालाबंदी*

छत्रसाल महाविद्यालय पन्ना में पदस्थ इतिहास के प्रोफेसर विनय श्रीवास्तव की मनमानी तानाशाही और अभद्रता से परेशान छात्र-छात्राओं का सब्र जवाब दे गया।‌ ABVP के बैनर तले महाविद्यालय प्रांगण में धरना प्रदर्शन करते हुए प्राचार्य के माध्यम से उच्च शिक्षा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंप कर प्रोफेसर के कारनामों का चिट्ठा खोलते हुए 3 दिन के अंदर हटाने की मांग की नहीं हटाई जाने पर उग्र आंदोलन धरना प्रदर्शन और कॉलेज में तालाबंदी की चेतावनी दी। बताया गया है कि 20 सालों से पदस्थ प्रोफेसर विनय श्रीवास्तव कभी भी छात्र-छात्राओं को नहीं पढ़ाते 100 रु वाली पुस्तक दो सौ ढाई सौ रुपए में खरीदने का दबाव डालते हैं। विरोध करने पर धमकी देते हैं जिससे छात्र-छात्राएं परेशान हैं यह भी बताया कि कॉलेज के व्हाट्सएप ग्रुप में कभी कोई इनफॉरमेशन नहीं डाली जाती केवल प्रोफेसर अपने निजी यूट्यूब चैनल की लिंक भेज कर लाइक कमेंट और शेयर करने का दबाव डालते हैं। छात्र-छात्राओं ने यह भी बताया कि कोई भी प्रोफेसर समय पर कॉलेज नहीं पहुंचता जिससे छात्र-छात्राओं की पढ़ाई चौपट हो रही है और भविष्य अंधकारमय होने की आशंका से चिंतित है। ज्ञापन के माध्यम से तीन दिवस के अंदर प्रोफेसर विनय श्रीवास्तव को हटाने की रखी गई है। मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन और कॉलेज में तालाबंदी की चेतावनी दी गई है।

Sudhir Agrawal

Beauro Chief Panna Madhya Pradesh

Sudhir Agrawal

Beauro Chief Panna Madhya Pradesh

Related Articles

Back to top button