LIVE TVखैरथल- तिजाराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानस्वास्थ्य
जिला कलेक्टर ने किया उप जिला अस्पताल भिवाड़ी का औचक निरीक्षण

संवाददाता जयबीर सिंह
खैरथल-तिजारा
*मरीज को बेहतर सुविधा के निर्देश*
*अस्पताल में सफाई न होने के कारण की नाराजगी जाहिर , सफाई रखने के लिए दिए निर्देश*
खैरथल-तिजारा, 24 जनवरी। जिला कलेक्टर हनुमान मल ढाका ने बुधवार को प्रातः 11 बजे उप जिला अस्पताल भिवाड़ी का औचक निरीक्षण किया।
जिला कलेक्टर श्री ढाका ने अस्पताल पहुंचने के बाद सबसे पहले चिकित्सकों एवं कार्मिकों की उपस्थिति का जायजा लिया।
जिला कलक्टर ने दंत रोग विशेषज्ञ कमरे में अव्यवस्थित पड़े मेडिकल सामान पर नाराजगी जताते हुए इसको तुरंत सही से व्यवस्थित करने के निर्देश दिए साथ ही अस्पताल के शौचालय एवं फर्श की गंदगी को देखकर नाराजगी जताते हुए तुरंत सफाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल के उपकरणों का निरीक्षण भी किया। उन्होंने अस्पताल में काम कर रहे कार्मिकों से उनके कार्य की जानकारी लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने लैब में हो रही जांचों के बारे में जानकारी भी ली।
उन्होंने अस्पताल में उपस्थित मरीजों से वार्ता कर हॉस्पिटल की व्यवस्थाओं एवं डॉक्टर के बारे में फीडबैक लिया। इसके साथ साथ उन्होंने भर्ती मरीजों से बातचीत कर उनको दी जाने वाली सुविधा का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि अस्पताल आने वाले मरीज एवं उनके परिजनों से सौहार्दपूर्ण व्यवहार करें। उन्होंने भर्ती मरीजों को भी प्रावधान के अनुरूप सभी सुविधा उपलब्ध करवाने को कहा। अस्पताल की साफ सफाई, ब्लीचिंग का छिड़काव नियमित करने का निर्देश दिये। उन्होंने सरकार द्वारा प्रदत्त सभी सुविधाओं से मरीजों को लाभ पहुंचाने का निर्देश भी दिया।

Subscribe to my channel


