LIVE TVदेशधर्मब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़हरियाणा

जय श्री राम चैरिटेबल ट्रस्ट राता द्वारा दीप उत्सव मनाया गया

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा

 

अटेली मंडी 23/01/2024

जय श्री राम चैरिटेबल ट्रस्ट राता द्वारा दीप उत्सव मनाया गया।

बाइस जनवरी को जय श्री राम चेरिटेबल ट्रस्ट रात्ता ने गांव रात्ता के हनुमान मंदिर पर शाम को सामूहिक रूप से 551 दीप प्रज्जवलित कर अयोध्या में राम लला के प्राण प्रतिष्ठित होने का पर्व बड़ी घूमधाम से मनाया , जय श्री राम चेरिटेबल ट्रस्ट के सदस्यो ने गांव के हनुमान मंदिर पर साफ सफाई की फिर मंदिर को फूलो और रंग बिरंगी लाइटो से सुन्दर बनाया इस कार्यक्रम में समस्त ग्रामवासियो के साथ साथ प्रदेश भाजपा की उपाध्यक्ष बहन संतोष ने भी इस भक्तिमय कार्यक्रम में हिस्सा लिया सभी ने मिलकर सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया उसके पश्चात आरती कर प्रसाद वितरण किया तत्पश्चात् जय श्री राम व भारत माता की जयकारो के साथ पूरा आकाश गूंज उठा , जय श्री राम चेरिटेबल ट्रस्ट का भगवा ड्रेस कोड और युवाओ द्वारा मंदिर पर दीपों से जय श्री राम लिखना सभी के मन को मोह गया और पूरा वातावरण राममय हो गया और कार्यक्रम के अंत में जय श्री राम के उदघोष के साथ ट्रस्ट की टीम भगति मय हो झूम उठी।

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button