बालोतराब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनराजस्थानशिक्षा
अणुव्रत समिति बालोतरा द्वारा अणुव्रत गीत महासंगान का कार्यक्रम तेरापंथ भवन सहित कई विद्यालयों में अयोजित किया गया

संवाददाता संतोष कुमार गर्ग बालोतरा राजस्थान
अणुव्रत समिति बालोतरा द्वारा अणुव्रत गीत महासंगान का कार्यक्रम तेरापंथ भवन सहित कई विद्यालयों में अयोजित किया गया जिसमें करीब 4 हजार छात्र छात्राओं ने भाग लिया। अणु व्रत समिति द्वारा आयोजित विशेष समारोह में मुनिश्री जयकुमार ने कहा कि अणुवर्त आंदोलन गणाधिपति श्री तुलसी द्वारा जीवन में मानव मूल्यों की स्थापना के लिए , सच्ची आजादी एवं नैतिकता, व्यसन मुक्ति सांप्रदायिक सौहार्द के साथ जीवन जीने का मार्ग प्रस्तुत किया, आज भी अणुव्रतों को जीवन में अंगीकार करने की महती आवश्यकता है । अणु व्रत गीत महासंगान जीवन निर्माण में सहायक बने यह लक्ष्य है । अणुव्रत विश्व भारती सोसाइटी के राष्ट्रीय सह मंत्री ओम प्रकाश बांठिया ने अणुव्रत के अमृत महोत्सव के अंतर्गत, आचार्य श्री महाश्रमण जी के मंगल सानिध्य में मुंबई में तथा पूरे राष्ट्र भर में एक करोड़ से अधिक लोगों द्वारा अणुव्रत गीत महा संगान के कार्यक्रम का लक्ष्य केवल गीत महासंगान तक ही नहीं , वरन अणुव्रत के गीत के माध्यम से हमारे जीवन में मौलिक परिवर्तन हो ,और इसके एक-एक शब्द जीवन के निर्माण में सहायक बने इसी लक्ष्य से आयोजित किया गया है । अणुव्रत समिति अध्यक्ष अशोक सालेचा ने अणुव्रत गीत की महता दर्शाते हुए संयम ही जीवन है, सुधरे व्यक्ति, समाज व्यक्ति से, राष्ट्र स्वयं सुधरेगा की बन कही। अणुव्रत गीत का महासंगान तेरापंथ सभा भवन में तेरापंथ सभा, महिला मंडल, तेरापंथ युवक परिषद ,किशोर मंडल ,कन्या मंडल एवं अणु व्रत समिति के सदस्यों के साथ उल्लास के साथ गाया गया। अणु व्रत समिति मंत्री महेंद्र मेहता ने बताया कि ज्ञान दिशा स्कूल में महेंद्र मेहता, हितेंद्र छाजेड़,आदर्श विद्या मंदिर में ममता गोलेछा , मीना ओस्तवाल अयोध्या देवी ,तुलसी किड्स स्कूल में सुरेश गोठी ,संजय भंडारी ,मनोज ओस्तवाल ,मदर टेरेसा स्कूल में कमला देवी ओस्तवाल मुकेश सालेचा, दिलीप मेहता, शांतिनिकेतन में देवी बाई चंद्रा बालड, निर्मला देवी, वर्धमान आदर्श विद्या मंदिर में मोहनलाल बाफना, प्रकाश वेदमूथा ,राजकीय सीनियर सेकेंडरी कन्या विद्यालय में जवेरी लाल सालेचा,राजकुमार बाफना नवकार विद्या मंदिर में कनक बरडिया ,नवीन सालेचा संदीप रेड गुरुकुल में पवन बालड,अरविंद सालेचा , मोहन वागरेचा ने समिति के प्रभारी के रूप में सेवाएं प्रदान की। पूर्व अध्यक्ष जवेरीलाल सालेचा ने बताया कि सभी विद्यालयों का अध्यापक एवं स्टाफ द्वारा विशेष सहयोग रहा , जिसके कारण सभी विद्यालयों में गीत महासंगान के साथ अणुव्रत के संदेश को भी प्रसारित किया गया । विशेष रूप से मदर टेरेसा स्कूल में स्थापित अणुव्रत वाटिका में भी अणुव्रत गीत का महासंगान का आयोजन किया गया ।

Subscribe to my channel


