
संवाददाता संतोष कुमार गर्ग
महावीर इंटरनेशनल बालोतरा द्वारा कच्ची बस्ती में जरूरतमंद लोगों को स्वेटर जैकेट एवं पहनने के वस्त्र प्रदान किए गए । महावीर इंटरनेशनल के अंतर्राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम प्रकाश बांठिया ने बताया कि उक्त सेवा कार्य का शुभारंभ राज्य कर अधिकारी धर्मवीर द्वारा किया गया। राज्य कर अधिकारी धर्मवीर ने सर्दी में जरूरतमंद लोगों को ऊनी कपड़े प्रदान करने के कार्य को सराहनीय बताया।
केंद्र चेयरमैन धर्मेश चोपड़ा ने बताया कि उक्त जैकेट, स्वेटर पहनने के वस्त्र जीवनलाल, दिलीप कुमार ,सुशील कुमार देवता परिवार के सौजन्य से प्रदान किए गए हैं ,उनके प्रति आभार ज्ञापित किया गया। केन्द्र सचिव दलपत जैन ने बताया कि उक्त जैकेट एवं वस्त्र कच्ची बस्ती, झोपड़ पट्टी में जाकर जरूर मंद लोगों को प्रदान किए गए। इस अवसर पर जॉन सचिव जवेरीलाल मेहता, उपाध्यक्ष अशोक चोपड़ा, गौतम चंद दांती सहित सदस्यों ने सेवाएं प्रदान की।

Subscribe to my channel


