खेलदेवेंद्रनगरदेशब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशमनोरंजनशिक्षा
राष्ट्रीय युवा दिवस और स्वामी विवेकानंद जन्म दिवस के उपलक्ष पर मिलेनियम पब्लिक स्कूल में आयोजित हुई खेल प्रतियोगिताएं

लोकेशन=देवेंद्रनगर
रिपोर्टर=आशीष जैन
*राष्ट्रीय युवा दिवस और स्वामी विवेकानंद जन्म दिवस के उपलक्ष पर मिलेनियम पब्लिक स्कूल में आयोजित हुई खेल प्रतियोगिताएं*
राष्ट्रीय युवा दिवस एवम स्वामी विवेकानंद का जन्म दिवस राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में पूरे भारत में बड़े हर्षोल्लास से मनाया जाता है इसी तारतम्य में देवेंद्रनगर के प्रतिष्ठित विद्यालय मिलेनियम पब्लिक स्कूल में सामूहिक योग क्रिया उपरांत विभिन्न प्रकार के खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया खेलों में विशेषकर खो खो,बोरा दौड़,कुर्सी दौड़,रस्सी कूद,चम्मच दौड़,जलेबी दौड़ जैसी मनोरंजक गतिविधियों को शामिल किया गया।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानाध्यापिका समीला गौरीशंकर कुशवाहा सहित विद्यालय स्टाफ में संतकुमार पाल,सोनेलाल कुशवाहा,रविशंकर कुशवाहा, आसमा सिंह बागरी,प्रियंका कुशवाहा,रूपा कुशवाहा,राकेश कुमार,सहित विद्यालय के अभिभावकों की उपस्थिति रही है।
खेलो में चम्मच दौड़ ,जलेबी दौड़ ,रस्सी कूद,बोरा दौड, मेढ़क दौड़ ,कुर्सी दौड़, खोखो इत्यादि कार्यक्रमों में बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया तदुपरांत विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण किया गया/

Subscribe to my channel


