LIVE TVबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
बांठिया ने राज्यपाल कटारिया से की मुलाकात
कामाख्या माता मंदिर में की पूजा अर्चना

संवाददाता संतोष कुमार गर्ग बालोतरा राजस्थान
बालोतरा।
श्री चम्पालाल बाँठिया चैरिटेबल ट्रस्ट अध्यक्ष व भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य गणपत बाठिया ने असम प्रवास के दौरान गुवाहाटी राज भवन में महामहिम राज्यपाल व ट्रस्ट संरक्षक गुलाबचंद कटारिया से मुलाकात की।
श्री चम्पालाल बांठिया चेरिटेबल ट्रस्ट अध्यक्ष व भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य बांठिया ने असम के गुवाहाटी स्थित राज भवन में महामहिम
राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया से मुलाकात कर सामाजिक कार्यों की चर्चा की।उन्होंने ने राज्यपाल व ट्रस्ट संरक्षक कटारिया को जनसेवक
श्री चम्पालाल बांठिया चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा करवाये गए सेवा कार्यों के बारे में जानकारी देते हुए ट्रस्ट के आगामी कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी।बांठिया ने बताया कि आगामी 3 फरवरी को ट्रस्ट द्वारा संस्तुति एवं समर्पण समारोह का आयोजन प्रस्तावित है।जिसमे
राजस्थान के 11 समाज बंधुओं का सेवा सम्मान,
रक्तदान शिविर,दिव्यांग बंधुओं के लिए व्हील चेयर,श्रवण यंत्र वितरण,महिलाओं को स्वावलंबन
हेतु सिलाई मशीन वितरण कार्यक्रम प्रस्तावित है।
बांठिया ने असम प्रवास के दौरान विश्व प्रसिद्ध कामाख्या माता मंदिर में पूजा अर्चना कर देश व क्षेत्र में अमन चैन व खुशहाली की कामना की।
उन्होंने ने बताया कि नीलांचल पर्वत की चोटी पर स्थित कामाख्या मंदिर मां सती के 51 शक्तिपीठों में से एक और मुख्य शक्तिपीठ है।मान्यता है कि मां भगवती के शक्तिपीठ कामाख्या मंदिर के दर्शन से हर इच्छा पूरी होती है।



Subscribe to my channel


