उत्तर प्रदेशखेलबस्तीब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनशिक्षास्वास्थ्य

मार्शल आर्ट ट्रेनिंग की बदौलत छात्राएं सीख रहे हैं आत्मरक्षा के गुण

संवाददाता सचिन कुमार कसौधन बस्ती

 

बस्ती जनपद के नगर पंचायत रूधौली में स्थित लोहिया नगर वार्ड में बी आर सी एकेडमी स्कूल के बच्चे बढ़ते अपराध को देखते हुए छात्र-छात्राओं का बदला– बदला स्वरूप देखने को मिल रहा है ।

यहां के लड़के और लड़कियां कतारबद्ध होकर अनुशासित तरीके से आत्मरक्षा के गुण सीख रहे हैं। मनचलो से मोर्चा लेने के लिए लड़कियों को खुद सशक्त बनाया जा रहा है।

 इसके लिए उन्हें विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है ट्रेनिंग के लिए हायर किए गए फिजिकल ट्रेनर सोहेल अहमद ने बताया कि लड़कियों को आत्मरक्षा के लिए तैयार किया जा रहा है।

बीआरसी एकेडमी के लगभग दो दर्जन छात्रा–छात्रों को मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग दी जा रही है जिससे लड़कियां ना सिर्फ सशक्त होंगी बल्कि खुद की रक्षा करते हुए दूसरों की मदद करने में सक्षम होंगी।

मार्शल आर्ट ट्रेनिंग के पीछे का उद्देश्य छात्र–छात्राएं खुद से आत्मरक्षा के लिए सक्षम हो। उन्होंने बताया कि बच्चों के लिए खेलकूद एवं अलग-अलग तरह की एक्टिविटी जरूरी है ।

पहले समय में इस तरह की गतिविधियां सिर्फ निजी विद्यालयों के बच्चे करते थे लेकिन अब सरकारी स्कूल में भी पढ़ने वाले बच्चों के द्वारा भी किया जा रहा है।

विद्यालय के शिक्षक ध्यान दें तो बच्चो को अपनी आत्मरक्षा के लिए मजबूत होगी विद्यालय के सभी छात्र-छात्राएं एक महीने में ट्रेंन्ड हो जाएंगे।

छात्रों को वार्मअप, रनिंग, स्ट्रेचिंग, जंपिंग के अलावा सुरक्षा के विभिन्न बिंदुओं पर माकड्रिल अभ्यास कराया जा रहा है।

विद्यालय के प्रबंधक सुनील शुक्ला ने बताया कि विद्यालय में पठन-पाठन, प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी, विज्ञान संबंधी प्रयोगात्मक, खेलकूद के अलावा मार्शल आर्ट ट्रेनिंग भी दी जाती है।

इस मौके पर विद्यालय की छात्र-छात्रा अंशिका पाण्डेय, संसिता पटेल,हिमांशु पाण्डेय,आदित्य, देवांश, शक्ति, रवि यादव, प्रभास पाण्डेय,दुर्गेश यादव सहित दर्जनों बच्चे मौजूद रहे।

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Related Articles

Back to top button