LIVE TVदेवेंद्रनगरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश
देवेंद्रनगर सलेहा रोड सब्जी मंडी में सड़को पर दुकानें लगने से लगता है जाम
अतिक्रमण को लेकर शासन प्रशासन सुस्त

लोकेशन=देवेंद्रनगर
ब्यूरो चीफ=सुधीर अग्रवाल
देवेंद्रनगर में स्थानीय प्रशासन की नाकामी के कारण सड़क पर लगता जाम लोगों को आने-जाने में होती परेशानियां खबर कई बार लगने पर भी नही हो रही उचित कार्यवाही
देवेंद्रनगर में अतिक्रमण होने के कारण सड़कों पर आए दिन लगता जाम जिससे कभी भी कोई भी बड़ा हादसा हो सकता है लेकिन जिम्मेदार अधिकारी कुंभकरणीय नींद से नहीं जाग पा रहे हैं जब कोई बड़ा हादसा हो जाएगा तब ध्यान देंगे जी हां हम आपको बता दें की सब्जी मंडी जो की सड़क पर लगती है जहां पर सुबह और शाम को बहुत जाम की स्थिति निर्मित होती जहां पर वाहन निकलते हैं और सड़क पर सब्जी की भी दुकान लगी रहती है जिससे कई घंटे लोगों को सड़क से निकलने के लिए इंतजार करना पड़ जाता है और देवेंद्रनगर का स्थानीय प्रशासन भी ध्यान नहीं दे रहा है वही नगर वासियों ने पन्ना कलेक्टर महोदय से मांग की है कि इस रोड का अतिक्रमण हटवाया जाए जिससे लोगो को जाम जैसी स्थिति से निजात मिल सके और यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित होती रहे जिससे कि लोगों को आने-जाने में समस्या ना हो सके

Subscribe to my channel


