LIVE TVदेशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानस्वास्थ्य

उपखंड अधिकारी ने जिला अस्पताल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का अवलोकन कर दिए आवश्यक निर्देश

कोविड को लेकर स्वास्थ्य विभाग रहे सतर्क- राजेश कुमार

 संवाददाता संतोष कुमार गर्ग बालोतरा राजस्थान

 

बालोतरा, 27 दिसंबर। राज्य में कोविड के नवीन वैरिएंट के चलते संक्रमण की आशंकाओं के मध्य जिले के समस्त राजकीय अस्पतालों व स्वास्थ्य केन्द्रों पर उपखण्ड अधिकारियों, तहसीलदारों व विकास अधिकारियों ने मंगलवार को राज्य सरकार की ओर से जारी मॉक ड्रिल के दिशा-निर्देशों के अनुसार निरीक्षण किया और कोविड उपचार से संबंधित आवश्यक संसाधनों व व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।

निरीक्षण के दौरान उपखंड अधिकारी राजेश कुमार ने मंगलवार शाम नाहटा राजकीय चिकित्सालय पहुँच कर अस्पताल में बेड की उपलब्धता, ऑक्सीजन सपोर्ट बेड, कार्मिकों की उपलब्धता, एम्बुलेंस सुविधा, आरटीपीसीआर जांच सुविधा, जांच किट, कार्यरत लैब टैक्नीशियन सहित आवश्यक दवाईयों, ऑक्सीमीटर इत्यादि की उपलब्धता की जांच कर व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए संबंधित चिकित्साधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

उन्होंने कोविड की संभावित स्थितियों से निपटने के लिए प्रभावी प्रबंधन सुनिश्चित करने की बात कही। उन्होंने ऑक्सीजन प्लांट की कार्यशीलता का अवलोकन कर अस्पताल में इमरजेंसी वार्ड व ऑक्सीजन सप्लाई व्यवस्था के संबंध में कार्यरत प्लांट कार्मिकों से वार्ता कर आवश्यक निर्देश दिए।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button