LIVE TVब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़राजनीतिहरियाणा

आमजन को समयबद्ध सेवाएं देना ही सुशासन- ओमप्रकाश यादव-मंत्री हरियाणा

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा

 

*नारनौल न्यूज़*

*महान स्वतंत्रता सेनानी मदन मोहन मालवीय तथा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर कार्यक्रम आयोजित*

*दो अधिकारियों को हरियाणा सुशासन पुरस्कार-2023 के जिला स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किया*

              जिला महेंद्रगढ़ में महान स्वतंत्रता सेनानी मदन मोहन मालवीय तथा देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई का जन्मदिन सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया। सोमवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पंचकूला में आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रदेशवासियों को संबोधित किया। वहीं जिला स्तर पर लघु सचिवालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ओमप्रकाश यादव मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे।

              *इस अवसर पर दो अधिकारियों को हरियाणा सुशासन पुरस्कार-2023 के जिला स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वहीं 11 आंगनवाड़ी वर्कर व सीडीपीओ को मोबाइल वितरित किए गए। जिला में 159 आंगनवाड़ी वर्कर को व सीडीपीओ को पोषण अभियान के तहत मोबाइल दिए जाएंगे, जिसकी आज शुरुआत की गई। इस मौके पर उपायुक्त मोनिका गुप्ता भी मौजूद थी।*

                 सुशासन दिवस पर आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ओमप्रकाश यादव ने कहा कि आमजन को समयबद्ध सेवाएं देना ही सुशासन है। सुशासन से लोगों के समय व साधन की बचत होती है। सरकार पिछले 9 वर्षों में अंत्योदय की भावना के साथ कार्य करते हुए अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं व सेवाओं का लाभ पहुंचाने का प्रयास कर रही है।

               *उन्होंने कहा कि राज्य सरकार परिवार पहचान पत्र के जरिए योजनाएं लागू करके सुशासन के इसी लक्ष्य की ओर आगे बढ़ रही है। परिवार पहचान पत्र को लागू करने वाला हरियाणा देश का पहला राज्य है। श्री यादव ने अधिकारियों से आह्वान किया कि वे इसी प्रकार साल भर सुशासन के रास्ते पर चलते हुए लोगों को समयबद्ध सेवाएं देने का कार्य करें।*

                      उन्होंने महान स्वतंत्रता सेनानी मदन मोहन मालवीय का जिक्र करते हुए कहा कि वे महान व्यक्तित्व के धनी थे। उनका पूरा जीवन जन सेवा में व्यतीत हुआ है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को याद करते हुए उन्होंने कहा कि वाजपेयी के सपनों को साकार करने के लिए वर्ष 2014 से सुशासन दिवस मनाया जा रहा है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश में मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी महान विभूतियां द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलते हुए जन सेवा में जुटे हैं।

                *इस अवसर पर उपायुक्त मोनिका गुप्ता, जिला परिषद के अध्यक्ष डॉ राकेश कुमार, नगर परिषद की चेयरपर्सन कमलेश सैनी, बीजेपी के जिला प्रधान दयाराम यादव, जेजेपी के जिला प्रधान डाॅ मनीष शर्मा व प्रवक्ता सिकंदर गहली के अलावा अनेक गणमान्य नागरिक तथा अधिकारी भी मौजूद थे।*

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button