खेलदेशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनराजस्थान

नवजोत व विश्वजीत का बास्केटबॉल में वेस्ट जोन टीम में चयन

संवाददाता संतोष कुमार बालोतरा राजस्थान

 

जसोल:- जसोल के बास्केटबॉल खिलाड़ी नवजोत तीरगर सुपुत्र ताराराम जी तीरगर ( शारीरिक शिक्षक) एवं विश्वजीत सियोटा सुपुत्र देवाराम सियोटा ( बास्केटबॉल कोच) का बास्केटबॉल में वेस्ट जोन टीम में अंतिम रूप से चयन हुआ है। नवजोत तीरगर पूर्व में विद्यालयी खेलो राष्ट्रीय स्तर व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी क्षेत्र का नाम रोशन कर चुका है। दोनों ने जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय की ओर से खेलते हुए श्रेष्ठ प्रदर्शन किया। दोनो खिलाड़ियों के चयन पर जसोल में बास्केटबॉल खेलप्रेमियों ने खुशी जाहिर की। खिलाड़ियों के चयन पर प्रधान भगवत सिंह जसोल, जसोल सरपंच ईश्वर सिंह चौहान, बास्केटबॉल संरक्षक हरचंद सोलंकी, विक्रम सिंह राठौड़, शारीरिक शिक्षक ओमप्रकाश शर्मा, दुर्ग सिंह परिहार, पुरुषोत्तम जोशी, दिनेश सांखला, हरीश शर्मा, देवेंद्र दवे, सुनील बारासा, विक्रम सिंह राठौड़, मुकेश गहलोत, अनिल पालीवाल, देव कच्छवाह आदि ने खुशी जाहिर की।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button