उत्तर प्रदेशदेशधर्मबस्तीब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनविश्वशिक्षा

सेन्ट फ्रासिंस स्कूल में उत्साह से मनाया गया क्रिसमस का पर्व

संवाददाता सचिन कुमार कसौधन बस्ती

 

बस्ती। शुक्रवार को शिवा कालोनी स्थित सेन्ट फ्रासिंस स्कूल में क्रिसमस का पर्व उल्लास के साथ केक काटकर मनाया गया। बच्चों ने सेंटा का रूप धारण कर सभी का मनमोह लिया। विद्यार्थियों ने गीत गाकर नृत्य प्रस्तुत किए। विद्यालय में सेंटा क्लाज बनाया गया तथा बच्चों को विभिन्न प्रकार के उपहार व टॉफी बांटे गए। निदेशक सुष्मिता शानू ने प्रभु यीशु मसीह के बारे में बताया। क्रिसमस अद्वितीय और महत्वपूर्ण धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व वाला एक खुशी का अवसर है। ईसाई धर्म में पूज्य ईसा मसीह के जन्म के उपलक्ष्य में हर साल 25 दिसंबर को यह दिन मनाया जाता है। ईसाई यीशु को ईश्वर का पुत्र और मानवता का उद्धारकर्ता मानते हैं। क्रिसमस क्रिसमस की कहानी पर चिंतन करने, प्यार फैलाने, बंधनों को मजबूत करने और सद्भावना फैलाने का समय है। बताया कि स्कूल में सभी धर्मों का पर्व मनाया जाता है जिससे बच्चों को उसकी जानकारी रहे। उन्होने बच्चों को आपस में प्रेम व भाईचारे से रहने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में ज्योंति, शैल, सारिका, इशिका, साक्षी, रितिका, कृतिका, माही, नैन्सी आदि ने छात्रों के साथ क्रिसमस की खुशियों को साझा किया।

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Related Articles

Back to top button