LIVE TVअपराधअलवरब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान

ग्राम कतोपुर में जानलेवा हमले की घटना के अन्य 02 फरार मुल्जिमान गिरफ्तार

संवाददाता दीपक शर्मा भिवाड़ी

 

ग्राम कतोपुर में जानलेवा हमले की घटना के अन्य 02 फरार मुल्जिमान गिरफ्तार

→ जानलेवा हमले के फरार आरोपियों में से गौरव उर्फ गौरु को रेवाडी व आशीष यादव को हरसोरा (बानसूर) थाना ईलाका से किया गिरफ्तार |

→ घटना के बाद CO किशनगढ बास के नेतृत्व में गठित टीम के बेहतर प्रयासों से फिर से मिली सफलता ।

> गिरफ्तारशुदा मुल्जिमान राहुल उर्फ पीके, औमशंकर उर्फ शंकर व मनीष से जानलेवा हमले की घटना में प्रयुक्त हथियार बरामद |

> मुल्जिमान से पूछताछ जारी, अन्य वारदातें खुलने की भी सम्भावना । दौराने कार्यवाही मौका घटनास्थल की कार्यवाही की गई व सीसीटीवी फुटेज चैक किये गये । श्रीमान सुरेश कुडी (RPS) वृत्ताधिकारी वृत्त किशनगढ बास के निर्देशन में थानाधिकारी थाना कोटकासिम व थानाधिकारी थाना किशनगढ बास की संयुक्त टीम का गठन किया गया । साईबर सैल से तकनीकी मदद ली जाकर व गौपनीय सूचनाओं के आधार पर फरार मुल्जिमान में से तीन मुल्जिमान राहुल उर्फ पीके, औमशंकर उर्फ शंकर व मनीष को दिनांक 19.12.2023 को रेवाडी (हरि०) से गिरफ्तार किया गया । शेष फरार मुल्जिमान आशीष निवासी हरसौरा व गौरव निवासी हंसनगर रेवाडी पुलिस की गिरफ्त से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदलते रहे परंतु गठित टीम द्वारा साईबर सैल व तकनीकी मदद हासिल करते हुए फरार मुल्जिमान का पीछा किया जाता रहा । फरार मल्जिमान की धरपकड हेतू श्रीमान सीओ साहब वृत्ताधिकारी वृत्त किशनगढ बास के निर्देशन में नंदलाल उ0नि0 थानाधिकारी थाना कोटकासिम की टीम द्वारा लगातार दबिश दी गई । गौपनीय सूचना तंत्र व साईबर सैल से बेहतर तालमेल के साथ दिनांक 20.12.2023 की रात्रि फरार मुल्जिमान आशीष पुत्र अशोक यादव निवासी नया बाबरिया को ईलाका थाना हरसौरा व गौरव उर्फ गौरु पुत्र औमप्रकाश जांगिड निवासी हंसनगर रेवाडी को रेवाडी शहर (हरि०) से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई । दिनांक 19.12.2023 को गिरफ्तार किये गये मुल्जिमान राहुल उर्फ पीके, औमशंकर उर्फ शंकर व मनीष का न्यायालय श्रीमान से पी0सी0 रिमाण्ड प्राप्त किया गया तथा दौराने पी०सी० रिमाण्ड मुल्जिमान द्वारा जानलेवा हमले की घटना में प्रयुक्त हथियार बरामद किये गये हैं, अनुसंधान जारी है ।

गिरफ्तारशुदा मुल्जिमान

1. आशीष पुत्र अशोक जाति अहीर उम्र 20 साल निवासी नया बाबरिया थाना हरसौरा जिला कोटपूतली बहरोड ।

2. गौरव उर्फ गौरु पुत्र औमप्रकाश जाति जांगिड उम्र 19 साल निवासी हंसनगर रेवाडी थाना रामपुरा जिला रेवाडी (हरि०)

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button