LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

थाना सिंगाही पुलिस द्वारा हत्या के अभियोग में वांछित 02 नफर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया

* जनपद खीरी दिनांक 19.12.2023*

*थाना सिंगाही पुलिस द्वारा हत्या के अभियोग में वांछित 02 नफर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया*

पुलिस अधीक्षक महोदय खीरी, श्री गणेश प्रसाद साहा के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक महोदय खीरी के निकट पर्यवेक्षण में संपूर्ण जनपद में अपराध की रोकथाम व वांछित/वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 19.12.2023 को थाना सिंगाही पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर थाना सिंगाही पर पंजीकृत मु0अ0सं0 273/2023 धारा 302/201 भादवि0 का सफल अनावरण करते हुए मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित 02 नफर नामित वांछित अभियुक्तगण 1.रामकिशोर पुत्र लक्षमन उम्र करीब 35 वर्ष, 2. नेकीराम पुत्र ओम प्रकाश उम्र करीब 20 वर्ष निवासीगण ग्राम नौरंगाबाद थाना सिंगाही जनपद खीरी को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण के विरूद्ध विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुये वास्ते प्राप्त करने रिमाण्ड माननीय न्यायालय सदर लखीमपुर खीरी हेतु भेजा गया ।

*घटना का विवरण*

 दिनांक 16.12.2023 को वादिनी भीखन देवी पत्नी स्व0 भीखू निवासी ग्राम नौरंगाबाद थाना सिंगाही जनपद खीरी ने लिखित सूचना दिया कि अभियुक्तगण रामकिशोर पुत्र लक्षमन व नेकीराम पुत्र ओमप्रकाश निवासीगण ग्राम नौरंगाबाद थाना सिंगाही जनपद खीरी द्वारा वादिनी के पति भीखू पुत्र सुन्दर निवासी ग्राम नौरंगाबाद थाना सिंगाही जनपद खीरी को लाठी डन्डों से मार कर हत्या कर शव को जंगल किनारे तालाव में फेंक दिया था। लिखित तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 273/2023 धारा 302/201 भादवि0 बनाम 1. रामकिशोर पुत्र लक्षमन, 2. नेकीराम पुत्र ओमप्रकाश, निवासीगण ग्राम नौरंगाबाद थाना सिंगाही जनपद खीरी पंजीकृत होकर विवेचना थानाध्यक्ष श्री जितेन्द्र बहादुर सिंह द्वारा सम्पादित की गयी। दौराने विवेचना आज दिनांक 19.12.2023 को उपरोक्त मुकदमे में वांछित चल रहे वांछित अभियुक्तगण उपरोक्त को सिंगाही पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया ।

 *गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता*

1. रामकिशोर पुत्र लक्षमन उम्र करीब 35 वर्ष निवासी ग्राम नौरंगाबाद थाना सिंगाही जनपद खीरी ।

2. नेकीराम पुत्र ओम प्रकाश उम्र करीब 20 वर्ष निवासी ग्राम नौरंगाबाद थाना सिंगाही जनपद खीरी ।

*अभियुक्त के विरूद्ध पंजीकृत अभियोग का विवरण*

1. मु0अ0सं0 273/2023 धारा 302/201 भादवि0 थाना सिंगाही जनपद खीरी ।

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम*

1. थानाध्यक्ष श्री जितेन्द्र बहादुर सिंह थाना सिंगाही जनपद खीरी ।

2. हे0का0 कौशल सिंह थाना सिंगाही जनपद खीरी ।

3. का0 विकास कुमार थाना सिंगाही जनपद खीरी ।

4. का0 मुकुल चौहान थाना सिंगाही जनपद खीरी ।

5. म0का0 बबिता कुमारी थाना सिंगाही जनपद खीरी ।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button