LIVE TVबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

अवैध खनन गतिविधियों पर नियंत्रण हेतु बैठक आयोजित

अवैध खनन के विरुद्ध निरंतर कार्यवाही करें - राजेंद्र विजय

संवाददाता संतोष कुमार बालोतरा राजस्थान

 

 बालोतरा, 15 दिसंबर। जिले में हो रहे अवैध खनन पर प्रभावी नियंत्रण हेतु जिला कलक्टर राजेंद्र विजय की अध्यक्षता में शुक्रवार को बैठक का आयोजन किया गया।

 इस दौरान जिला कलक्टर राजेंद्र विजय ने बजरी माफिया पर योजनाबद्ध कार्रवाई करने एवं अवैध बजरी खनन पर रोक लगाने के पुख्ता प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होनें अवैध खनन में लिप्त पाए जाने वाले वाहनों को जब्त करने को कहा। इस दौरान उन्होनें बजरी स्टॉक करने वालों पर भी सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

 जिला कलक्टर ने बताया कि हमें अपने सूचना तंत्र को मजबूत बना कर अवैध खनन में लगे वाहनों पर निरंतर कार्यवाही करने की आवश्यकता है। इसके साथ ओवरलोडिंग वाहनों पर कार्यवाही के निर्देश दिए। उन्होंने खनिज विभाग को जिले में खनन हेतु जारी लीज सूची प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि यदि कोई लीज एरिया से हटकर खनन कार्य करता है तो वह अवैध खनन की श्रेणी में आता है जिस पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिला कलक्टर ने खनन विभाग को लीज एरिया को अमल दरामद करवाने के निर्देश दिए साथ ही प्रत्येक लीज धारक के खसरा नंबर सहित रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने राजस्व विभाग, खनन विभाग और पुलिस प्रशासन को संयुक्त रूप से समन्वय के साथ प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने रात्रि गश्त के दौरान अवैध खनन माफिया पर प्रभावी कार्यवाही करने को कहा।

 इस दौरान जिला कलक्टर ने विस्तार से जानकारी लेकर खनन गतिविधियों की निगरानी तथा खनिज बजरी के अवैध खनन, निर्गमन एवं भण्डारण की रोकथाम के लिए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने सिणधरी के नदी क्षेत्र में अवैध खनन करने वाले वाहनों पर पेनल्टी लगाने, जब्त करने के साथ एफ आई आर दर्ज करवाने की कार्यवाही के निर्देश दिए।

जिला कलक्टर राजेंद्र विजय ने अवैध खनन की कार्यवाही में सहयोग नही करने पर एसएचओ सिणधरी और आरजेटी पर कार्यवाही के लिए पुलिस विभाग को निर्देशित किया। साथ ही सभी उपखंड अधिकारियों और तहसीलदारों को भी अवैध खनन क्षेत्रों के निरीक्षण हेतु निर्देशित किया।

बैठक में बालोतरा डीएसपी नीरज शर्मा, कार्यालय अधीक्षक कुंपसिंह के साथ खनिज विभाग से भगवान सिंह भाटी और राजेंद्र चौधरी ने भाग लिया।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button