बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
विभागीय न्यायिक प्रकरणों की प्रविष्टी अपडेशन व प्रगति की समीक्षा बैठक कल

संवाददाता संतोष कुमार बालोतरा राजस्थान
बालोतरा, 13 दिसंबर। लाईटस सॉफ्टवेयर में दर्ज प्रविष्टियों के सम्बन्ध में न्याय विभाग, राज० जयपुर द्वारा दिये गये निर्देशानुसार नवसृजित जिला बालोतरा से संबंधित न्यायिक प्रकरणों की प्रगति की समीक्षा बैठक का आयोजन 15 दिसंबर को अतिरिक्त जिला कलक्टर अश्विनी के पंवार की अध्यक्षता में किया जाएगा।
अतिरिक्त जिला कलक्टर अश्विनी के पंवार ने बताया कि लाईटस सॉफ्टवेयर में दर्ज प्रविष्टियों के सम्बन्ध में न्यायिक प्रकरणों की प्रगति की समीक्षा बैठक का आयोजन 15 दिसंबर, शुक्रवार को पंचायत समिति सभागार में प्रातः 11 बजे किया जाएगा।
उन्होंने बैठक में समस्त प्रभारी अधिकारी को आवश्यक रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए।
उन्होंने बताया कि बैठक में उपस्थिति से पूर्व विभाग से संबंधित लाईट्स सॉफ्टवेयर पर रिपोर्ट की स्वयं समीक्षा कर विभागीय वेबसाइट पर डाटा अपडेट करें।

Subscribe to my channel


