अपराधजयपुरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

गोगामेडी हत्याकांड में एयर होस्टेस स्टूडेंट हुई गिरफ्तार

जयपुर में शूटर के रहने की व्यवस्था करवाई थी पति ने हथियार भी उपलब्ध करवाए

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार

 

जयपुर। राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड में बड़ी जानकारी सामने आयी है। मर्डर केस की जांच में जुटी पुलिस ने इस मामले में एक छात्रा को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार छात्रा एयर होस्टेस की पढ़ाई कर रही है। जयपुर पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ ने छात्रा की गिरफ्तारी की पुष्टि है। छात्रा का पति अभी फरार है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार छात्रा का नाम पूजा सैनी उर्फ पूजा बत्रा है। वह कोटा की रहने वाली है और एयर होस्टेस की पढ़ाई कर रही है। उसने इस हत्याकांड में शूटर्स को हथियार मुहैया करवाने में अहम रोल निभाने के साथ ही सुखदेव सिंह की रेकी करने में भी अहम योगदान दिया था। कोटा की रहने वाली पूजा और उसके पति महेंद्र ने नितिन फौजी की जयपुर में रुकने के लिए व्यवस्था की थी, हथियार भी उपलब्ध करवाए थे। साथ ही उसे कुछ लोगों से भी मिलवाया था। पूजा जयपुर में एयर होस्टेस की ट्रेनिंग कर रही है।

जयपुर पुलिस कमिश्नर बीजू जार्ज जोसेफ ने बताया वीरेंद्र चरण की जानकारी मिलने पर जगतपुरा टीम भेजी थी। एडिशनल डीसीपी की मॉनिटरिंग में टीम ने एक फ्लैट पर दबिश दी तो वहां पर पुलिस को पूजा मिली। पूजा से जब नितिन के बारे में पूछताछ की तो उसने बताया कि नितिन यहां पर रुका हुआ था। यही नहीं नितिन फौजी के साथ पूजा ने कई दिनों तक फ्लैट शेयर किया। पूजा को गिरफ्तार कर उसे से पूछताछ की जा रही है।

जोसेफ ने बताया पूजा कोटा के हिस्ट्री शीटर महेंद्र उर्फ समीर की पत्नी है। महेंद्र और पूजा ने रुकने के साथ हथियार भी शूटर को उपलब्ध करवाए थे। महेंद्र ने दोनों शूटर को अपनी गाड़ी से अजमेर रोड पर 50-50 हजार रुपए और आधुनिक हथियार देकर गोगामेड़ी की हत्या के लिए छोड़ा था। महेंद्र अभी फरार है।

वहीं उसकी जयपुर के प्रताप नगर इलाके में शूटर्स को ठहराने और जयपुर घुमाने में भी बड़ी भूमिका सामने आई है। छात्रा वारदात में नामजद और फरार चल रहे एक आरोपी की दोस्त बताई जा रही है। यह उनके संपर्क में कैसे आई और किस तरह से सुखदेव सिंह हत्याकांड की इस साजिश में शामिल हुई इसकी पूरी पड़ताल की जा रही है।

दो शूटर्स भी पकड़े जा चुके हैं

उल्लेखनीय है कि सुखदेव सिंह हत्याकांड में पुलिस अब तब दोनों शूटर्स समेत पांच अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। इनमें शूटर्स को जयपुर से फरार कराने वाला रामवीर जाट भी शामिल है। रामवीर हरियाणा राज्य के सतनाली थाने का रहने वाला है और उसे महेन्द्रगढ़ जिले से गिरफ्तार किया गया है। शूटर्स और रामवीर समेत अन्य आरोपी अभी पुलिस रिमांड पर चल रहे हैं। पुलिस उनसे पूछताछ में जुटी है।

अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है

वहीं इस हत्याकांड में अहम रोल अदा करने वाले अन्य आरोपियों की तलाश में भी जगह-जगह दबिशें दी जा रही है। पुलिस ने दोनों शूटर्स और एक अन्य आरोपी को चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया था। उसके बाद एक शूटर और दूसरे आरोपी को दिल्ली पुलिस अपने साथ ले गई थी जबकि एक शूटर को जयपुर पुलिस अपने साथ ले आई थी। बाद में दिल्ली पुलिस अपने साथ ले गई शूटर और दूसरे आरोपी को लेकर जयपुर पहुंची थी। उसके बाद जयपुर पुलिस कमिश्नर ने प्रेस कांफ्रेन्स कर पूरी वारदात का खुलासा किया था।

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button