तमिलनाडु में एक अधिकारी से रिश्वत लेने के मामले में पकड़े गए ईडी अधिकारी अंकित तिवारी को लेकर अब नए-नए खुलासे हो रहे हैं. जांच में सामने आया है कि एक केस को बंद करने के लिए कुल तीन करोड़ रुपये की रिश्वत मांगी गई थी. इसके लिए 51 लाख रुपये में डील फाइनल हुई थी. रिश्वत की दूसरी किस्त 20 लाख रुपये लेते हुए अंकित को रंगे हाथों पकड़ लिया गया.