धर्मब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनमहेंद्रगढ़शिक्षाहरियाणा

हरियाणा पब्लिक स्कूल में गुरु नानक देव की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा

 

नारनौल । शहर के नांगल चौधरी रोड स्थित हरियाणा पब्लिक स्कूल के प्रांगण में सोमवार को गुरु नानक देव जी की जयंती, कार्तिक माह की पूर्णिमा व देव दिवाली बड़े धूमधाम से मनाई गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के प्राचार्य सुनील यादव व प्राइमरी हेड राधा चुग ने गुरु नानक देव के चित्र के आगे दीप प्रज्ज्वलित व माल्यार्पण कर किया। नर्सरी से दूसरी कक्षा के विद्यार्थियों ने “हाथ विनती करते हैं” व “कैसे बनु गुरु सिख मेरी मां” गुरुनानक से पूछ चनवे गीत पर नृत्य प्रस्तुत कर गुरु नानक देव के प्रति अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। विद्यालय के नन्हे मुन्ने बच्चों व शिक्षकों द्वारा प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। जिसकी शुरुआत संस्था के प्रधानाचार्य सुनील यादव ने निशान साहब उठाकर की।
यह प्रभात फेरी एसपीएस परिसर से शुरू होकर गुरु नानक पुरा स्थित बड़े गुरुद्वारा पहुंची। जिसमें पंच प्यारे व सभी विद्यार्थियों ने वाहेगुरु-वाहेगुरु का जाप किया। गुरुद्वारा पहुंचकर सर्वप्रथम बच्चों ने वाहेगुरु के आगे मत्था टेका व मूल मंत्र का जाप किया व खीर प्रसाद चखा। गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के द्वारा सभी एसपीएस स्टाफ सदस्यों को पटका पहनाकर सम्मानित किया गया।
विद्यालय के प्राचार्य सुनील यादव ने कहा कि गुरु नानक वास्तव में एक सच्चे गुरु थे। हमें उनकी शिक्षाओं का अनुसरण करना चाहिए। गुरुनानक देव ने सभी को अपने अंदर की बुराइयों को समाप्त कर जीवन को प्रकाशवान करने का रास्ता दिखाया। इसलिए नानक जयंती को प्रकाश पर्व के रूप में भी मनाया जाता है। संस्था अध्यक्ष मनोज भारद्वाज, निर्देशक पुष्कर मल वर्मा व संस्था संस्थापक सुभाष चंद्र वर्मा ने सभी विद्यार्थियों व अध्यापकों को गुरु नानक देव जयंती की बधाई दी।

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button