खैरथल- तिजाराराजनीतिराजस्थान

भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी रामहेत सिंह यादव का आज विशाल रोड शो के दौरान हु़आ जोरदार स्वागत 

चारो तरफ दिखाई दिया भाजपा का जोर-शोर 

 

पत्रकार जयबीर सिंह (कोटकासिम)

       प्रचार प्रसार के अंतिम दिन शुक्रवार को विधानसभा चुनाव के सभी प्रत्यासियों ने जी जान एक कर दी। वहीं किशनगढ़ बास विधानसभा क्षेत्र से भाजपा की टिकिट पर लगातार चौथी बार चुनाव लड़ रहे रामहेत यादव ने क्षेत्र में एक विशाल रोड़ शो का आयोजन किया। यह रोड़ शो बूढ़ी बावल से शुरू होकर कोटकासिम, बीबीरानी, पाटन अहीर,हरसौली होते हुए खैरथल और फिर किशनगढ़ बास तक निकाला। इस दौरान समर्थकों ने यादव को बूढ़ी बावल में सेव से,कोटकासिम और बीबीरानी में कलाकंद से तोला। वहीं यादव को रोड़ शो के दौरान पाटन अहीर में केला से तो खैरथल में सेव से तोला गया। और इसी दौरान पवित्र मनन दीप सत्संग सेवा के संस्थापक गुरुदेव भास्कर भारद्वाज ने कहा कि जनता इस जीत की रणभूमि में आपके साथ हैं और आपकी ही विजय होगी।

राजस्थान की जनता भाजपा के पक्ष में जबरदस्त मतदान कर भाजपा को सत्ता में लाने का कार्य करेंगी।

पूर्व सरपंच पंडित वेद प्रकाश शर्मा ने कहा कि कांग्रेस शासन से राजस्थान की जनता को बुरी तरह परेशान किया है और तथा राजस्थान में डबल इंजन की सरकार बनाकर राजस्थान को विकास की भागीदारी में शामिल करना चाहती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में राजस्थान प्रदेश में केंद्र सरकार की अनेक नीतियों को लागू नहीं किया जिसका नुकसान राजस्थान की जनता को हुआ। उन्होंने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस सरकार ने युवाओं के साथ खिलवाड़ किया है सत्ता पक्ष के चेहते लोगों को पेपर आउट कर रोजगार का लाभ पहुंचाने का कार्य किया है जिससे आम बेरोजगार रोजगार से वंचित हो गया। और रामनिवास यादव मंडल अध्यक्ष ने दावा किया कि वे पिछले लगभग 1 महीने से राजस्थान प्रदेश के कोने-कोने में गए हैं लोग भाजपा को सत्ता मे लाने का मन बना चुके हैं ।

इस दौरान भारी संख्या में समर्थक दिखाई दिए।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button