पन्नाब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश
ब्रह्माकुमारी बहनो ने कैदियों साथ मनाई भाईदूज

लोकेशन=पन्ना
ब्यूरो चीफ=सुधीर अग्रवाल
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के स्थानीय आश्रम की ओर से पन्ना जेल में कैदियों के साथ भाई दूज और दिवाली का उत्सव मनाया गया दीपावली का उत्सव ब्रह्माकुमारी सीता बहन ने दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मनुष्य घरों की सफाई करते हैं वास्तव में सर्वप्रथम मन ,वचन और कर्म को साफ करना चाहिए हमें अपनी दृष्टि वृद्धि की सफाई करनी चाहिए मन के अंदर से नकारात्मक ,अशुद्ध विचारों को समाप्त करना चाहिए जिस प्रकार दीपावली में व्यापारी अपने पुराने खातों को बंद कर नए खातों का आरंभ करता है इसी प्रकार हमें अपने बुराइयों को मनमुटाव को खत्म कर नई शुरुआत करनी चाहिए पुरानी बातों को समाप्त कर नई सोच के साथ में कार्य करना चाहिए अर्थात नवीनता अपने जीवन के अंदर लेकर आना चाहिए इसी के अंतर्गत बहन सीता जी के द्वारा शुभ लाभ लिखने का मतलब भी समझाया जिसमें शुभ लाभ का मतलब समझाया गया अगर लाभ को उल्टा कर दिया जाए तो इसका मतलब होगा भला मतलब हम सब के प्रति शुभ भावनाएं और शुभकामनाएं मन में प्रवाहित होने दें तभी सभी को हम अपनी ओर से शुभ लाभ की प्राप्ति होने देंगे और शुभकामनाएं दे सकेंगे इस दौरान जेलर आर पी मिश्रा शकुंतला बहन और मीना बहन उपस्थिति रही

Subscribe to my channel


