अपराधब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान
भिवाड़ी बाईपास पर टोल नाके के पास स्थित अवलोन रेजीडेंसी सोसाइटी से दिल्ली मोती नगर थाना पुलिस ने तीन बदमाशों को राउंडअप किया

संवाददाता अरुण कुमार शर्मा भिवाड़ी
भिवाड़ी बाईपास पर टोल नाके के पास स्थित अवलोन रेजीडेंसी सोसाइटी से दिल्ली मोती नगर थाना पुलिस ने तीन बदमाशों को राउंडअप किया है। जिनमें से एक दिल्ली पुलिस का वांटेड और हार्डकोर अपराधी राशिद बताया जा रहा है। मोती नगर थाना इलाके से ही राशिद ने गुरुवार की रात को एक एटीएम तोड़कर उसमें रखे करीब 5 से 6 लख रुपए लूट लिए थे और उसके बाद दिल्ली से फरार होकर भिवाड़ी की अवलोन रेसिडेंसी सोसाइटी में फरारी काट रहे थे। राशीद के साथ ही अन्य दो बदमाश और थे इन सभी को दिल्ली पुलिस अपने साथ दिल्ली ले गई।
दिल्ली के मोती नगर थाना के सीआई ने बताया कि गुरुवार की रात को मोती नगर थाना इलाके से एक एटीएम को तोड़कर उसमें रखे करीब 5 से 6 लाख रुपए लूट लिए गए थे। इसमें राशिद नाम का युवक मुख्य आरोपी था उसे लोकेशन के आधार पर भिवाड़ी में ट्रेस किया गया है, जिसे मोती नगर थाना पुलिस ने शनिवार सुबह भिवाड़ी की एक सोसाइटी से गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही अन्य दो युवकों को भी राउंडअप किया गया है। अभी दिल्ली पुलिस सभी आरोपियों को भिवाड़ी से दिल्ली लेकर आ रही है उनसे पूछताछ करने के बाद ही पूरी जानकारी मिल पाएगी।
वही भिवाड़ी पुलिस जिला एसपी योगेश दाधीच ने बताया कि एटीएम लूट और नकबजनी के मामले में दिल्ली पुलिस भिवाड़ी बायपास पर स्थित एक सोसाइटी से राशिद नाम के युवक को उठाकर लेकर गई है। दिल्ली पुलिस ने सुबह फूलबाग थाना पुलिस को सूचना दी थी लोकल पुलिस के साथ मिलकर आरोपियों को उठाया गया है, दिल्ली पुलिस सभी आरोपियों को अपने साथ लेकर गई है।
भिवाड़ी बन चुका है अपराधियों का अड्डा, दर्जनों सोसाइटीयो में बिना वेरिफिकेशन के रह रहे लोग
भिवाड़ी बायपास सहित पूरे शहर में दर्जनों आवासीय सोसाईटीया हैं इसके साथ ही सैकड़ो की संख्या में लेबर कॉलोनीया है। इन सोसाइटियों और लेबर कॉलोनी में हजारों की संख्या में बाहर से आकर लोग रह रहे हैं तो वहीं आवासीय सोसाइटी में भी बिना वेरिफिकेशन के ही सैकड़ो की संख्या में लोग रह रहे हैं। इनमें कौन अपराधी है और कौन शरीफ इसका कुछ पता नहीं होता, पुलिस हर बार सभी सोसाइटीयो और लेबर कॉलोनी में रह रहे लोगों का वेरिफिकेशन करने की बात कहती है लेकिन होता कुछ भी नहीं है। पहले भी इसी तरह कई हार्डकोर बदमाशों को सोसाइटियों से राउंडअप किया गया है। राजस्थान में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए तिजारा विधानसभा सीट पूरी तरह से हॉट सीट बन चुकी है बावजूद उसके इस तरह के हार्डकोर अपराधी भिवाड़ी में आकर शरण ले रहे हैं और भिवाड़ी पुलिस को कानों कान खबर तक नहीं होती यह भिवाड़ी पुलिस पर बड़े सवाल खड़े करता है।

Subscribe to my channel

