देशधर्मबीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

बीमार गौ माताओ का इलाज कराया जिला अध्यक्ष संत प्रकोष्ठ बाबा योगी जीतनाथ महाराज ने

 

संवाददाता (जयबीर सिंह)

 

बीकानेर। ब्रजवासी गौ रक्षक सेना के प्रदेश अध्यक्ष किन्नर मोर्चा संजना भारद्वाज के निर्देश अनुसार जिला अध्यक्ष संत प्रकोष्ठ बाबा योगी जीतनाथ महाराज ने गौ शाला में बीमार गौ माताओ का इलाज कराया और उनको दवा दी। ब्रजवासी गौ रक्षक सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत धर्म दास महाराज ने बाबा योगी जीतनाथ महाराज का धन्यवाद किया और कहा कि गौशाला पर सरकार से कोई सुविधा नहीं मिल रही है केवल क्षेत्रवासियों के सहयोग से गौ शाला में 50 गायों की सेवा चल रही है *जिसका सहारा कोई नहीं उनका सहारा संत समाज और किन्नर समाज*
सही कहा संत धर्म दास महाराज ने गृहस्थ जीवन में मनुष्य इतना अंधा हो गया है कि उसे अपनी मां का ध्यान तो है नहीं वह गौ माता का ध्यान कहां से रखें।उसे केवल हम दो हमारे दो का ध्यान है और किसी जीव जन्तु का नहीं है कुछ लोग तो गौ माता को बचाने में लगे हैं और कुछ लोग गौ माता को मारने में। कुछ लोग गौ माता की पूजा आराधना करते हैं और कुछ लोग गौ माता को मारते और काटते हैं। *जाकि रही भावना जैसी प्रभु मूरत देखी तिन तैसी*

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button