मथुरा। माता रानी के दिनों में मांस और अंडों की दुकान पर रोक लगाने के संबंध में जन अर्धांगिनी फाउंडेशन द्वारा संचालित ब्रजवासी गौ रक्षक सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत धर्म दास महाराज ने कहा कि ब्रजवासी गौ रक्षक सेना के सभी कार्यकर्ताओं को आदेश दिया है कि आप के क्षेत्र में थाने इंचार्ज और चौकी इंचार्ज को ज्ञापन दे और अपील करें कि नौ दिन दुर्गा शक्ति रानी के है इसमें मांस और अंडों की दुकान पर रोक लगाई जाए तथा नव रात्रि के बाद आप सभी बेचें और जो सरकारी लाइसेंस की दुकानो की जांच करें जहां जगह जगह पर मांस का लाइसेंस है कि फर्जी दुकान चला रहे हैं। बहुत दुकानें ऐसी है जहां गौ माताओ का मांस का करोबार चलता है। तथा गौ तस्करों पर भी रोक लगाई जाऐ।जो हर दिन कहीं ना कहीं गौ माताओं को लेकर जाते हैं तथा सभी गौ तस्करों के संबंध में जिलाधिकारी महोदय को ज्ञापन दे और मुख्यमंत्री को ज्ञापन कोरियर कर दें। कुछ लोग हिन्दू धर्म के भी गौ तस्करों से मिल कर गौ माताओं का करोबार कर रहे हैं जो केवल पैसे के लालची और गौ माता का दुध पीकर छोड़ देते हैं उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। तथा सभी किसानों की गौ माताओं का रजिस्ट्रेशन कर सरकारी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाऐ। और प्रत्येक गौ माता का पंजीकरण कराया जाए। जिससे गौ माताओं की सेवा और रक्षा हो सके। ब्रजवासी गौ रक्षक सेना के सभी जिलों के अध्यक्षो को आदेश दिया कि जिलाधिकारी महोदय और मुख्यमंत्री को ज्ञापन दे और कोरियर करें।