ब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थानशिक्षा
विधानसभा चुनावों को मध्यनजर रखते हुए जिले में आचार संहिता व व्यय सम्बंधित शिकायतों के निस्तारण के लिए की पहल

संवाददाता दीपक शर्मा भिवाड़ी
श्रीमान अति. पुलिस अधीक्षक महोदय जिला भिवाडी श्री दिलीप कुमार सैनी द्वारा विधानसभा चुनावों को मध्यनजर रखते हुए जिले में आचार संहिता व व्यय सम्बंधित शिकायतों के निस्तारण के लिए की पहल ।
> जिले में थाना व बीट स्तर पर पुलिस मित्र तथा महिला सुरक्षा सखी व ग्राम रक्षक के साथ साथ आम नागरिकों को CVIGIL App डाउनलोड करवाया तथा उसके उपयोग के बारें में जानकारी दी।
> स्वतंत्र और निष्पक्ष निर्वाचन के संचालन में नागरिकों द्वारा निभाई जा सकने वाली सक्रिय और जिम्मेदारी भूमिका के लिए जिले में लगभग 9695 आम नागरिकों ने CVIGIL App डाउनलोड किया
> सीविजिल ऐप नागरिकों के निर्वाचन के दौरान आदर्श आचार संहिता और व्यय संबंधी उल्लंघनों की रिपोर्ट करने के लिए एक नवोन्मेषी मोबाइल के ऐप्लिकेशन है। जिसका अर्थ है जागरुक नागरिक
सीविजिल ऐप क्या हैं :-
सीविजिल ऐंप नागरिकों के लिए चुनाव के दौरान आर्दश आचार संहिता और व्यय उल्लंघन की रिर्पोट करने के लिए एक अभिनव मोबाइल ऐप्लिकेशन हैं। जिसका मतलब जागरुक नागरिक/ सतर्क नागरिक हैं। यह ऐप्लिकेशन स्वतंत्र और निष्पक्ष
चुनाव के संचालन में नागरिकों की सक्रिय और जिम्मेदार भूमिका के साथ साथ रिश्वतखोरी, मुफ्त उपहार, शराब वितरण, समय से परे लाउडस्पीकर बजाने जैसे आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की रिर्पोट करने को अधिकार भी देता हैं।
अभियान का उद्देश्य:-
1. cVIGIL App के बारे में अधिक से अधिक नागरिकों को समझाना तथा उनकी जिम्मेदारी से अवगत करवाना।
2. आम नागरिकों को आर्दश आचार संहिता की शिकायत करने में समस्या का सामना ना करना पड़े।
3. चुनाव के दौरान होने वाली अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने में आमजन से पुलिस व निर्वाचन आयोग को सहायता मिल सके।
अपीलः-
1. आदर्श आचार संहिता / व्यय उल्लंघन के अलावा किसी भी मुद्दे से सम्बंधित शिकायत दर्ज करने के लिए इसका दुरुपयोग नही करेगें।
2. चुनाव सम्बंधित अन्य प्रकार की शिकायतों को दर्ज करने के लिए आप वोटर हैल्पलाईन मोबाईल ऐप का उपयोग कर सकते है। या मामले को दर्ज करने के
लिए eci.gov.in पर जा सकते हैं।

Subscribe to my channel


