अपराधब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़हरियाणा

नारनौल में बंद मकान में चोरों ने जेवरात के साथ घरेलू सामान पर भी किया हाथ साफ

 

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा

 

*नारनौल में बंद मकान में चोरों ने जेवरात के साथ घरेलू सामान पर भी किया हाथ साफ, गुरुग्राम में रहता है परिवार*

*सागर पुर गांव में चोरों ने की वारदात*

नारनौल के अटेली थाना अंतर्गत मैं गांव सागरपुर में एक मकान में चोरो ने हजारों रुपए के जेवरात के अलावा अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया। इस बारे में पीड़ित महिला ने पुलिस में शिकायत दी है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जान शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि पीड़ित परिवार गुरुग्राम में रहता है। तथा उनके गांव में जो मकान है बंद पड़ा रहता है।

गांव सागरपुर में चोरों ने गिरनी देवी नामक महिला के बंद मकान को अपना निशाना बनाया। चोरों ने वहां से एक सोने की अंगूठी दो घड़ी हाथ वालीं एक जोड़ी चांदी की पायल एक चांदी की चेन और चांदी के सिक्का और बर्तन व मेडल भी चुराये।

शिकायत मिलने के बाद अज्ञात चोरों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button