LIVE TVउत्तर प्रदेशदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजन

Basti युवा साहित्यकार कवि श्रवण कुमार दूबे को राष्ट्रीय अहिंसावादी पुरस्कार

संवाददाता सचिन कुमार कसौधन बस्ती

 

बस्ती । साहित्य के क्षेत्र में निरन्तर सक्रिय रूधौली विकास खण्ड के लखनपुरवा निवासी युवा साहित्यकार, कवि श्रवण कुमार दूबे को श्रीनारायण मानव सेवा समिति जयपुर राजस्थान द्वारा ’’राष्ट्रीय अहिंसावादी पुरस्कार 2023 ’’ से सम्मानित किया गया है। वे काव्य रचना के क्षेत्र में निरन्तर सक्रिय हैं और अनेक साझा संस्करणों में उनकी कृतियां प्रकाशित होती रहती है। इन दिनों वे ऑन लाइन कार्यक्रमों के साथ ही काव्य संग्रहों के सम्पादन में व्यस्त है। ’’राष्ट्रीय अहिंसावादी पुरस्कार 2023 ’’ से सम्मानित होने पर श्रवण कुमार दूबे ने कहा कि ऐसे पुरस्कारों से और बेहतर कार्य करने की क्षमता विकसित होती है। ऑन लाइन पद्धति ने साहित्य के क्षेत्र में संभावनाओं के नये द्वार खोले है।

इससे पूर्व श्रवण कुमार दूबे को श्री सत्य इन्द्रा फाउन्डेशन जयपुर राजस्थान द्वारा एस.एस.आई.एफ. 2022 एवार्ड, अखिल भारतीय काव्य मंच मुम्बई से सम्मानित किये जाने के साथ ही साझा काव्य संग्रह ’’अनामिका’’ के लिए अनामिका सम्मान 2021, उडान, साझा विविधा संग्रह के लिए उड़ान सम्मान 2021 तथा मातृ छाया साझा काव्य संकलन के लिए मातृछाया सम्मान 2021, हिन्दी समर्थक मंच द्वारा ‘हिन्दी गौरव सम्मान 2022’ मिल चुका है। वर्तमान मंे ग्राम्य विकास विभाग में कार्यरत श्री दूबे द्वारा सहसम्पादित पुस्तक क्षितिज के पार पुस्तक का प्रकाशन हो चुका है जिसमें देश विदेश के अनेक वरिष्ठ रचनाकारों की रचनायें संकलित है।

कवि श्रवण कुमार की इस सफलता पर प्रो. रीना पाठक, विनय कुमार पाण्डेय, सन्तोष कुमार दूबे, नीलम सिंह, मानवी सिंह, दिनेश जायसवाल, डा. मोहम्मद नसीर हसन, विजय कुमार दूबे, डॉ. शैलजा पाण्डेय, डा. रघुवर पाण्डेय, डा. राजेश कुमार शर्मा, राजकुमार, श्रीकान्त तिवारी, भीष्म पितामह आदि ने प्रसन्नता व्यक्त किया है।

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Related Articles

Back to top button